नई दिल्ली, अगस्त 2। विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक वारेन बफेट चैरिटी के लिए जाने जाते है। उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी है कि उनके गुजर जाने के बाद उनकी सारी दौलत दान कर दी जाएगी। चैरिटी के काम को आगे बढ़ाने के लिए हर साल आयोजित होने वाला उनका सालाना पावर लंच भी हमेशा सुर्खियों में रहा है। उन्होंने दुनिया भर के युवाओं को अमीर होने का मंत्र भी बताया है।

Advertisement

हमेशा दो बातो का ध्यान रखना चाहिए

सोशल मीडिया प्लेटफार्म लिंक्डइन में एक पोस्ट शेयर किया है। उसमे उन्होंने इस मंत्र को बताया है। युवाओं को अपनी वैल्यू बढ़ानी है तो उन्हे हमेशा दो बातो का ध्यान रखना चाहिए। एक तो बोलना और लिखना सीख कर कोई भी व्यक्ति अपनी वैल्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है। वारेन बफेट एक वीडियो में कहते हैं, 'अपनी वैल्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का सबसे आसान तरीका है कि आप अपने संवाद के कौशल को बेहतर बनाएं।

Advertisement
कम्युनिकेशन के स्किल्स को बेहतर बनाना जरूरी है

वारेन बफेट का यह वीडियो लिंक्डइन पर कनाडा की एक स्टार्टअप कंपनी वॉयसफ्लो के को-फाउंडर माकइल हूड ने शेयर किया है। बफेट वीडियो में कहा, 'कम्युनिकेशन के स्किल्स को बेहतर बनाना जरूरी है। इसमें लिखने और बोलने की कला शामिल है।

दिग्गज इन्वेस्टर वारेन बफेट चैरिटी के लिए फेमस हैं

वारेन बफेट को दुनिया के सबसे बड़े अरबपतियों के रूप में जाना जाता है। चैरिटी के लिए हर वर्ष आयोजित होने वाला उनका वार्षिक पावर लंच हमेशा सुर्खियों में रहता है। इस बार एक अज्ञात बिडर ने बफेट के साथ लंच करने के लिए करीब 150 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। इस साल बफेट आखिरी बार पावर लंच में हिस्सा ले रहे हैं। ईबे और ग्लाइड फाउंडेशन ने मिलकर बफेट पावर लंच के लिए नीलामी का आयोजन किया था।