New Rs 10 Note Bundle : नए साल की शुरुआत हो गयी है। साल का ये समय शादियों का होता है और शादियों में उड़ते हैं नोट। छोटा और कम मूल्य का नोट होने की वजह से लोग 10 रु के नोट उड़ाते हैं। इसीलिए 10 रु के नोटों की गड्डी डिमांड में रहती है। अकसर लोगों को यह गड्डी मिलती भी नहीं है। पर एक बैंक इस समय 10 रु के नोटों की गड्डी की पेशकश कर रहा है। जानते हैं बाकी की पूरी डिटेल।

Advertisement

कौन सा बैंक दे रहा नोट

जो बैंक इस समय 10 रु के नये नोटों की गड्डी दे रहा है वो है पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी), जो कि देश का दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। इसने एक शानदार ऑफर पेश किया है। पीएनबी ने एक ऐलान किया है कि यदि आप आप नए नोट प्राप्‍त करना चाहते हैं तो पंजाब नेशनल बैंक जाएं। इस मामले में बैंक ने खुद ट्वीट किया है और नए नोट देने को कहा है।

मिल सकते हैं नये नोट

बैंक ने ट्वीट किया है कि नए साल पर नए नोट लिए जा सकते हैं। पर पहले ये जान लीजिए कि आपको पीएनबी से किस तरह से नए नोट मिल सकते हैं। आप पीएनबी की करीबी ब्रांच में जाकर बैंकनोट्स और कॉइन एक्सचेंज कर सकते हैं। आप ब्रांच में जाकर आसानी से नोट-सिक्के एक्सचेंज कर सकते हैं।

Advertisement
मिल जाएगी नोटों की गड्डी

आपको पीएनबी में 10 रु के नये नोटों की गड्डी भी मिल सकती है। जहां तक भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नये नियमों की बात है तो आपके पास कटे-फटे नोट होंगे और आप उन्‍हें बदल सकते हैं। आरबीआई के नियम के अनुसार आप ऐसा किसी भी बैंक में जाकर कर सकते हैं। जरूरी नहीं कि आप अपने ही बैंक या उसकी अपनी होम ब्रांच में ही जाएं।

हो सकती है शिकायत

यदि बैंक कर्मचारी आपके नोट न बदले तो इसकी शिकायत भी की जा सकती है। पर ध्यान रहे कि नोट की हालत जितनी अधिक खराब होगी, उसकी वैल्यू उतनी ही कम लगेगी। बता दें कि कई वेबसाइट्स पर भी नए नोट मिल रहे हैं। जैसे कि ईबे डॉट इन पर 10 रुपये के 100 नोटों की गड्डी 1620 रुपये में मिल रही है। इसी तरह 200 रुपये के 100 नोटों की गड्डी लगभग 25,000 रुपये में मिलेगी। आपसे शिपिंग चार्ज भी वसूला जाएगा।

मोदी सरकार को मिली जीत, नोटबंदी पर Supreme Court का आया फैसला| SC On Demonetisation| GoodReturns
पीएनबी ने बढ़ाई दरें

पीएनबी ने बचत खाते और कुछ निश्चित अवधि की एफडी की (2 करोड़ रुपये से कम की राशि के लिए) ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। पीएनबी की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें 1 जनवरी, 2023 से लागू हो गयी हैं। बैंक ने इससे पहले 20 दिसंबर 2022 को एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी। पीएनबी 10 लाख रु से कम से बैलेंस पर 2.70 फीसदी की ब्याज दर देना जारी रखेगा। बचत खाते में 10 लाख रु से 100 करोड़ रु तक के बैलेंस पर 2.75 फीसदी प्रति वर्ष की ब्याज दर मिलेगी। पीएनबी ने बचत खाते में 100 करोड़ रुपये और उससे अधिक के बैलेंस पर ब्याज दर को 25 आधार अंक बढ़ा कर 2.75 फीसदी से 3.00 फीसदी प्रति वर्ष कर दिया है।