नई दिल्ली: वोडाफोन अपने प्रीपेड टैरिफ प्लान में लगातार बदलाव कर रही है। वोडाफोन लगातार अपन कस्टमर्स के लिए बेहतर प्लान्स लाने की कोशिश कर रहा है। अब टेलिकॉम कंपनी ने 129 रुपये के प्लान की वैलिडिटी में इजाफा किया है। इससे पहले कंपनी ने 499 रुपये के प्लान को लॉन्च किया था और 555 रुपये के प्लान में बदलाव किया था। टेलिकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाफोन के 129 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी को 24 दिन कर दिया गया है। यह प्लान 14 दिन की वैलिडिटी के साथ लॉन्च हुआ था। Vodafone का बंपर ऑफर, रिचार्ज करने पर मिलेगा 2500 रु तक का कैशबैक ये भी पढ़ें
मालूम हो कि तीनों प्राइवेट टेलिकॉम ऑपरेटर कंपनियों में वोडाफोन सबसे ज्यादा संख्या में प्रीपेड प्लान ऑफर करता है और हर हफ्ते यह सूची बढ़ रही है। वोडाफोन ने कुछ महीनों पहले 129 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज को 14 दिन की वैलिडिटी के साथ लॉन्च किया था। अब प्लान कुछ सर्किल जैसे मुंबई, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 24 दिन के लिए बेनेफिट दे रहा है और राजस्थान में 21 दिन की वैलिडिटी है। कुछ सर्किल में प्लान में अभी भी 14 दिन की वैलिडिटी है, लेकिन कंपवनी जल्द ही इसे बढ़ाकर 24 दिन कर सकती है।
वोडाफोन के 129 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज में भारत के अंदर किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का बेनेफिट मिल रहा है। इसके अलावा 300 एसएमएस और 2जीबी डेटा मिलेगा। इसमें यूजर्स को वोडाफोन प्ले ऐप का 999 रुपये वाला एक्सेस भी शमिल है। इस प्रीपेड प्लान का मुख्य फायदा यह है कि इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनेफिट मिलता है। 24 दिन के लिए ग्राहकों इसमें भारत के अंदर किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल कर सकते हैं। इसके लिए कोई FUP लिमिट नहीं है।
जानकारी दें कि वोडाफोन ने इससे जियो के 98 रुपये के प्लान को टक्कर दी है। हालांकि, वोडाफोन जियो से आगे निकल गया है क्योंकि वह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का बेनेफिट दे रही है। वहीं दूसरी तरफ, जियो 98 रुपये के प्लान में सिर्फ अपने नेटवर्क में फ्री वॉयस कॉलिंग दे रही है और दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए यूजर्स को IUC टॉप-अप का इस्तेमाल करना होगा। वोडाफोन का 129 रुपये के रिचार्ज में यह बदलाव अभी कुछ चुनिंदा सर्किल में लागू होगा जिसमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मुंबई शामिल हैं।
वहीं दूसरी ओर एयरटेल के 149 रुपये के प्लान से इसकी तुलना करें तो हम देखते हैं कि उसमें भी लगभग यही सुविधाएं मिल रही हैं। एयरटेल के इस प्लान में भी सभी नेटवर्क पर लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल मुफ्त है। इसके साथ ही 2जीबी डेटा और 300 एसएमएस भी मिलते हैं। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिनों की है। यह स्कीम दिल्ली-एनसीआर के लिए है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान