नई दिल्ली: वोडाफोन अपने ग्राहकों को कई अनलिमिटेड कॉम्बो प्रीपेड प्लान ऑफर करता है। बता दें कि वोडाफोन आए दिन अपने प्लान में बदलाव करने के साथ ही नए प्लान बाजार में उतार रही है। ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए कंपनियां आजकल अधिक डेटा देने वाले प्लान पर फोकस कर रही हैं। इन अनलिमिटेड कॉम्बो प्लान्स में डेटा, वॉइस कॉल और एसएमएम की सुविधा मिलती है। आज हम आपको वोडाफोन के 300 रुपये से कम के अनलिमिटेड कॉम्बो प्रीपेड प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। ये प्लान 129 से 299 रुपये तक के हैं। इनमें से कुछ ज्यादा डेटा और कुछ ज्यादा वैलिडिटी के साथ आते हैं।
वोडाफोन के 150 रु से कम के दो प्रीपेड प्लान
वोडाफोन के पास 150 रुपये से कम में दो प्रीपेड प्लान हैं। इनमें एक 129 रुपये और दूसरा 139 रुपये का है। इन दोनों प्लान में आपको 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 एसएमएस मिलेंगे। 129 रुपये वाले प्लान में 28 दिन के लिए 2 जीबी और 139 रुपये वाले प्लान में 3 जीबी डेटा मिलता है।
200 रुपये से कम के वोडाफोन के अनलिमिटेड प्लान
वहीं 200 रु से कम में भी वोडाफोन दो प्रीपेड प्लान ऑफर करता है, जो 169 और 199 रुपये के हैं। दोनों प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। 169 रुपये वाले प्लान में प्रति दिन 1 जीबी और 199 रुपये वाले प्लान में प्रति दिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा दोनों प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रति दिन 100 एसएमएस की सुविधा है।
जानें 250 रुपये से अनलिमिटेड प्लान
वोडाफोन के पास 250 रुपये से कम कीमत में 4 प्रीपेड प्लान हैं। ये प्लान 205, 209, 225 और 229 रुपये के हैं। इनमें 205 और 225 रुपये वाले प्लान ज्यादा वैलिडिटी, जबकि 209 और 229 रुपये वाले प्लान ज्यादा डेटा के साथ आते हैं। 205 रुपये में आपको अनलिमिडेट कॉलिंग और 35 दिन के लिए 2 जीबी डेटा व 600 एसएमएस मिलते हैं। 225 रुपये वाले प्लान में 48 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 600 एसएमएस और 4 जीबी डेटा मिलता है। दूसरी ओर, 209 और 229 रुपये वाले प्लान में आपको 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रति दिन 100 एमएसएम मिलते हैं। 209 रुपये के प्लान में प्रति दिन 1.6 जीबी और 229 रुपये में प्रति दिन 3 जीबी डेटा मिलेगा।
300 रुपये से कम के प्लान में 70 जीबी डेटा
बात करें अगर वोडाफोन के 300 रुपये से कम में प्लान के बारें में तो 255 और 299 रुपये के दो प्लान हैं। 255 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रति दिन 2.5 जीबी डेटा और प्रति दिन 100 एसएमएस की सुविधा है। 2.5 जीबी के हिसाब से इस प्लान में आपको कुल 70 जीबी डेटा मिलता है। वहीं, 299 रुपये वाले प्लान में आपको 70 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 3 जीबी डेटा और 1000 एसएमएस मिलते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान