नई दिल्ली: वोडाफोन आइडिया ने गुरुवार को एक नए पोस्टपेड यूजर्स के लिए शानदार प्लान का एलान किया है। वोडाफोन आइडिया ने गुरुवार को प्रीमियम सब्सक्राइबर सेंगमेंट के लिए नया प्लान लॉन्च किया है। बता दें कि प्लान का नाम Vodafone REDX है इसकी कीमत 999 रुपए प्रति माह है। इस प्लान में 50 फीसदी ज्यादा तेज डाटा स्पीड के अलावा दूसरे बेनिफिट भी मिलेंगे।
कंपनी ने रखी हैं ये शर्तें
कंपनी ने बयान जारी कर बताया कि इस प्लान में इंटरनेशनल रोमिंग सर्विस पर छूट, अनलिमिटेड डाटा (रेगुलर प्लान्स के मुकाबले ज्यादा स्पीड से साथ), प्रीमियम कस्टमर सर्विस भी उप्लब्ध होगी। इसके अलावा एयरपोर्ट लॉन्ज में एक्सेस, हैंडसेट पर एक्सलूसिव डील, होटल बुकिंग और कई दूसरे बेनेफिट भी मिलेंगे। इस ऑफर की कीमत 999 प्रति महीना रखी गई है। ऑफर के साथ एक शर्त है कि इसका लॉक इन पीरियड 6 माह का है। यानी आपको कम से कम 6 माह इससे जुड़ा रहना होगा। अगर आप 6 महीने से पहले इस प्लान को छोड़ते हैं तो आपको 3000 रुपये का फाइन देना होगा।
50 पैसे प्रति मिनट पर इंटरनेशनल कॉल्स की सुविधा
बता दें कंपनी के बयान में कहा गया है कि इस प्लान को डिजिटल होते भारत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वोडाफोन REDX प्लान में ग्राहकों को अमेरिका और कनाडा के लिये इंटरनेशनल कॉल्स की सुविधा 50 पैसे प्रति मिनट पर मिलेगी। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल, एसटीडी कॉल 50 पैसे प्रति मिनट पर मिलेगी। इसके साथ ही प्रतिदिन 100 एसएमएस भी मिलेंगे। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम, जी 5 और वोडाफोन प्ले सब्सक्रिप्शन मिलेगा। ग्राहक सात दिन के लिए 2,999 रुपये वाला i-Roam Pack भी इस प्लान के साथ ले सकते हैं।
होटल बुकिंग पर 15 फीसदी डिस्काउंट
इसके अलावा चार एयरपोर्ट लॉन्ज का एक्सेस मिलेगा। यह भारत या विदेश में बने घरेलू या इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए है। मुसाफिरों के लिए वोडाफोन RedX पर Hotels.com के जरिए होटल बुकिंग पर 15 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। घूमने की जगहों की टिकट बुकिंग पर भी 10 फीसदी का डिस्काउंट उपलब्ध है। इसी तरह ग्राहक 31 जनवरी 2020 तक 5 फीसदी का एडिशनल डिस्काउंट भी ले सकते हैं। वोडाफोन RedX के ग्राहकों को कंपनी चुनिंदा सैमसंग स्मार्टफोन्स पर स्पेशल डिस्काउंट भी दे रही है। यह सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर ही उपलब्ध हैं। यह ऑफर ग्राहक को ज्यादा से ज्यादा हर 6 महीने में दो खरीदारी पर मिलेगा। वोडाफोन के इस प्लान को यूजर्स अपने मौजूदा प्लान्स के साथ ही प्री-बुक कर सकते हैं। प्लान को वोडाफोन इंडिया की वेबसाइट और My Vodafone ऐप से प्री-बुक किया जा सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान