Vodafone Idea Share Price: वोडाफोन आइडिया के शेयरों में लगातार पांचवें कारोबारी सेशन से तेजी देखने को मिल रही है। निवेशकों की नजर अब कंपनी के मार्च तिमाही (Q4) के नतीजों पर है जो 30 मई 2025 को जारी किए जाएंगे। मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, विश्लेषकों का मानना है कि इस तिमाही में कंपनी का परफॉर्मेंस कमजोर रह सकता है।
इसके अलावा कंपनी के बोर्ड की बैठक में फंड जुटाने की योजना पर भी विचार होगा। यह कदम सुप्रीम कोर्ट द्वारा AGR बकाए पर ब्याज, पेनल्टी और ब्याज पर पेनल्टी माफ करने की अपील खारिज किए जाने के बाद उठाया जा रहा है, जिससे कंपनी को बड़ा झटका लगा है।
कंपनी के शेयर्स में आई गिरावट
रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 में अब तक वोडाफोन आइडिया के शेयर की कीमत में करीब 7% की गिरावट आ चुकी है। अप्रैल में इसमें बढ़त देखने को मिली, जब सरकार ने कंपनी के कुछ बकायों को इक्विटी में बदल दिया था। हालांकि, इसके बावजूद कंपनी पर भारी कर्ज अब भी बना हुआ है।
कंपनी ने 1 साल दिया इतना रिटर्न
कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते वीक के हाई से अब तक करीब 63% टूट चुके है। BSE पर कंपनी के शेयर्स बुधवार को 7.12 रुपये के लेवल पर क्लोज हुए। आज गुरुवार को बीएसई पर दोपहर को 12:52 बजे पर 0.70% की तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में शेयर प्राइस 7.17 रुपये पर आ गया है। कंपनी ने 2 हफ्ते में 0.97% का नेगेटिव रिटर्न दिया है और 1 साल में 51.65% का घाटा दर्ज किया है।
वोडाफोन आइडिया Q4FY25 का प्रीव्यू
वित्त वर्ष 2024-25 की मार्च तिमाही (Q4FY25) में वोडाफोन आइडिया के परफॉर्मेंस में सालाना आधार पर कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि, तिमाही दर तिमाही आधार पर स्थिति कमजोर रह सकती है। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, JM फाइनेंशियल के मुताबिक, कंपनी का नेट लॉस ₹7,420 करोड़ रह सकता है, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹7,675 करोड़ था। हालांकि, यह लॉस दिसंबर तिमाही (Q3FY25) में दर्ज हुए ₹6,609 करोड़ से ज्यादा हो सकता है।
JM फाइनेंशियल को उम्मीद है कि कंपनी की तिमाही आय सालाना 2.6% बढ़कर ₹10,886 करोड़ हो सकती है। लेकिन पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 2.1% की गिरावट होने का अनुमान है।
वोडाफोन आइडिया स्टॉक पर एक्सपर्ट की राय
मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपर्ट के अनुसार वोडाफोन आइडिया का शेयर तकनीकी चार्ट्स पर कमजोर बना हुआ है। Lakshmishree Investments के रिसर्च प्रमुख अंशुल जैन ने जानकारी दी है कि Vodafone Idea (IDEA) के शेयर में वीकली चार्ट पर कमजोरी साफ दिखाई दे रही है। शेयर लगातार लोअर हाईज और लोअर लोज बना रहा है, जो एक नेगेटिव ट्रेंड का संकेत है। टेक्निकली से यह अब ₹5.7 के अहम सपोर्ट जोन की ओर बढ़ता दिख रहा है।
प्राइस स्ट्रक्चर और वॉल्यूम ऐक्शन मिलकर यह दिखा रहे हैं कि ट्रेंड अभी भी बेयरिश यानी गिरावट वाला बना हुआ है। अगर शेयर में कोई छोटा उछाल आता भी है, तो ₹8 से ₹8.5 के बीच इसे दोबारा सेलिंग प्रेशर का सामना करना पड़ सकता है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More Articles
- शेयर बाजार में आज बड़ा एक्शन: इंफोसिस-इंडिगो के नतीजों और कैलिबर माइनिंग की लिस्टिंग पर रखें नजर, इन 7 स्टॉक्स में दिखेगी हलचल!
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?