नई दिल्ली: वीआई नए ग्राहकों को लुभाने और मौजूदा ग्राहकों को बरकरार रखने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है। कंपनी इस कड़ी में एक से एक बढ़िया प्लान ऑफर कर रही है। वोडाफोन देश में कई प्रकार के प्रीपेड और पोस्टपेड रिचार्ज प्लान की पेशकश करती है। आपको वोडाफोन के 449 रुपये में आने वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान के बारे में बता रहे हैं। यहां हम आपको यह बताएंगे कि वोडाफोन आइडिया के इस प्लान में कैसे फीचर्स मिलते हैं और इसी कीमत में एयरटेल और रिलायंस जियो कैसे-कैसे फीचर्स वाले प्लान की पेशकश करती हैं। Airtel, Vi और Jio : 1 साल की वैलिडिटी में चेक करें कौन दे रहा ज्यादा फायदा
एयरटेल, जियो से कई गुना बेहतर वोडाफोन
अगर तीनों रिचार्ज प्लान की तुलना करें तो इस कीमत के आसपास आने वाले इन तीनों कंपनियों के प्लान वैसे तो लगभग एक जैसे हैं, लेकिन प्रतिदिन डेटा के मामले में वोडाफोन आइडिया काफी बेहतर है। वोडाफोन आइडिया प्रतिदन 4 जीबी डेटा दे रहा है, जबकि जियो और एयरटेल प्रतिदिन 2 जीबी डेटा दे रहे हैं। वहीं इसी कीमत में एयरटेल काफी ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है। तो चलिए बताते है कि प्रीपेड रिचार्ज प्लान में मिलने वाले अनलिमिटेड वॉयस कॉल, डेटा बेनिफिट और एसएमएस समेत मिलने वाली सभी चीजों के बारे में।
वोडाफोन आइडिया के 449 रुपये में आने वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को ये फायदे मिलते हैं। अगर सबसे पहले इस प्लान की वैधता की बात की जाए तो वीआई के 449 रुपये के रिचार्ज प्लान की वैधता 56 दिन की है। डेटा की बात करें तो इस रिचार्ज प्लान में 4 जीबी डेटा प्रति दिन मिलता है। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोजाना 100 एसएमएस मिलते हैं। इन सब से अलग इसमें जी5 ऐप और वोडाफोन प्ले का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
बात करें अगर दूसरे टेलिकॉम कंपनी की तो रिलायंस जियो के पास भी इसी रेंज में जबरदस्त प्लान है। कंपनी के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 2 जीबी प्रति दिन के हिसाब से कुल 112 जीबी डेटा मिलता है, जिसके बाद में 64kbps की स्पीड से डेटा चलता है। वहीं अगर वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 56 दिन है। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस प्रतिदन मिलते हैं। वहीं इस प्लान में जियो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
भारती एयरटेल की बात करें तो इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में रोजाना 2जीबी डेटा मिलता है। वहीं अगर वैधता की बात की जाए तो एयरटेल के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं। वहीं अगर वैधता की बात की जाए तो यह प्लान 56 दिन है। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में अमेजन प्राइम का 30 दिन के लिए मोबाइल एडिशन फ्री ट्रायल, फ्री हेलो ट्यून्स, एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम, Wynk म्यूजिक फ्री, फ्री ऑनलाइन कोर्स और फास्टैग पर 100 रुपये का कैशबैक मिलता है।
More Articles
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग