नई दिल्ली: वोडाफोन नए ग्राहकों को लुभाने और मौजूदा ग्राहकों को बरकरार रखने के लिए लगातार कोशिशें कर रही है। कंपनी इस कड़ी में एक से एक बढ़िया प्लान ऑफर कर रही है। वोडाफोन अपने 2,595 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बोनस डेटा ऑफर कर रही है। यह ऑफर वोडाफोन आइडिया के मोबाइल ऐप के जरिए रिचार्ज के लिए उपलब्ध है।
50जीबी डेटा ऑफर कर रही कंपनी
बता दें कि कंपनी की वेबसाइट के जरिए रिचार्ज करने पर बोनस डेटा का फायदा नहीं मिलेगा। 2,595 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 1 साल की वैलिडिटी के साथ आता है और यह कंपनी के सबसे महंगे प्लान में से एक है। अब ग्राहकों को इस प्लान में 50जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है।
2,595 रुपये वाले प्लान को मोबाइल ऐप में एक्स्ट्रा 50जीबी के साथ मेंशन किया गया है। यह 50 जीबी डेटा प्लान के एक्सपायर होने तक वैलिड रहेगा। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन है। वोडाफोन आइडिया ने यह जानकारी नहीं दी है कि यह बेनिफिट कितने दिनों तक मिलेगा लेकिन उम्मीद है कि यह एक लिमिटेड टाइम ऑफर है। बता दें कि 2,595 रुपये वाले वोडाफोन आइडिया प्लान में 2 जीबी डेटा एफयूपी लिमिट के साथ मिलता है। इसके अलावा देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग की सुविधा भी है। ग्राहक हर दिन 100 एसएमएस भी भेज सकते हैं। एक साल के वोडोफोन यूजर्स को जी5 प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। जैसा कि हमने बताया कि इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन है।
औमतौर पर इस प्लान में ग्राहकों को कुल 730 जीबी डेटा मिलता है। बोनस डेटा को जोड़ लें तो कुल 780 जीबी डेटा का फायदा लिया जा सकता है। यह ऑफर वोडाफोन की वेबसाइट से रिचार्ज करने पर उपलब्ध नहीं है। यह एक ऐप एक्सक्लूसिव ऑफर है। इस प्लान में वीआई मूवीज एंड टीवी क्लासिक का फ्री ऐक्सिस भी मिलता है। यह प्लान 'वीकेंड डेटा रोलओवर' ऑफर के साथ भी आता है। इस ऑफर के साथ यूजर एक हफ्ते (सोमवार से शुक्रवार) के बचे हुए डेटा को वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को इस्तेमाल कर सकते हैं।
जियो का एनुएल रिचार्ज पलान 2,399 रुपये में आता है। इसमें 2जीबी डेली डेटा के साथ कुल 730जीबी डेटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लुत्फ मिलता है। साथ ही 100 एसएमएस डेली की सुविधा मिलती है। यह प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। साथ ही 1.5जीबी डेली डेटा के साथ 2,121 रुपये में भी जियो का रिचार्ज प्लान आता है।
एयरटेल का एनुएल रिचार्ज प्लान 2,398 रुपये में आता है। इसमें 2जीबी डेली डेटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। साथ ही अमेजन प्राइम वीडियो समेत कई अन्य तरह की सुविधाएं मिलती हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग