नई द‍िल्‍ली: वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल को एक और झटका लगा। सितंबर महीने में दूरसंचार क्षेत्र की कंपनियों के बीच जारी खींचतान के बीच वोडाफोन-आइडिया और एयरटेल ने 49 लाख से अधिक उपभोक्ता गंवा दिए। जबकि जियो ने इस दौरान 69.83 लाख नए उपभोक्ता जोड़े। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी मिली है। बता दें कि आंकड़ों के अनुसार, जीएसएम, सीडीएमए और एलटीई मिलाकर कुल वायरलेस उपभोक्ताओं की संख्या सितंबर 2019 के अंत तक मासिक आधार पर 0.23 प्रतिशत बढ़कर 117.37 करोड़ पर पहुंच गई। वहीं अगस्त अंत तक इनकी संख्या 117.1 करोड़ थी।

Advertisement

एयरटेल के उपभोक्ताओं की संख्या सितंबर में 23.8 लाख कम
वहीं नियामक ने कहा कि सितंबर अंत तक शहरी क्षेत्रों में वायरलेस उपभोक्ताओं की संख्या कम होकर 65.91 करोड़ पर आ गई। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में इनकी संख्या बढ़कर 51.45 करोड़ पर पहुंच गई। बात करें आंकड़ों के अनुसार तो भारती एयरटेल के उपभोक्ताओं की संख्या सितंबर में 23.8 लाख कम होकर 32.55 करोड़ पर आ गई। इसी तरह वोडाफोन आइडिया ने भी सितंबर में 25.7 लाख उपभोक्ता गंवाए और इसके उपभोक्ताओं की संख्या 37.24 करोड़ पर आ गई।

Advertisement

जियो कस्टमर्स की संख्या 69.83 लाख बढ़कर 35.52 करोड़ पर
हालांकि रिलायंस जियो के उपभोक्ताओं की संख्या 69.83 लाख बढ़कर 35.52 करोड़ पर पहुंच गई। जानकारी दें कि सितंबर अंत तक के आंकड़ों के अनुसार, घरेलू दूरसंचार बाजार में वोडाफोन आइडिया 31.73 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर रही। इसके बाद जियो के पास 30.26 प्रतिशत और भारती एयरटेल के पास 27.74 प्रतिशत हिस्सेदारी रही। सरकारी कंपनी एमटीएनएल के उपभोक्ताओं की संख्या 8,717 कम होकर 33.93 लाख पर आ गई। हालांकि बीएसएनएल के उपभोक्ताओं की संख्या 7.37 लाख बढ़कर 11.69 करोड़ पर पहुंच गई।

Advertisement

जल्‍द महंगे होने जा रहे हैं टैरिफ
वोडाफोन आइडिया, एयरटेल और रिलायंस जियो ने अपने प्लान्स के दाम बढ़ाने का एलान किया है। वहीं जियो की ओर से एक बयान में कहा गया है कि अगले कुछ सप्ताह में वह अपने टैरिफ की कीमत बढ़ाएगी। वहीं वोडाफोन आइडिया और एयरटेल ने अपने प्लान्स की कीमत 1 दिसंबर से बढ़ाने की घोषणा की है। पड़ेगी महंगी कॉल की मार: एयरटेल और वोडा बढ़ाने जा रही हैं रेट ये भी पढ़ें