नई दिल्ली। टेलीकॉम नियामक ट्राई ने कॉल क्वालिटी को लेकर एक ग्राहकों का फीडबैक लिया था। बाद में इसे उसने अपने माईकॉलरडेसबोर्ड पर भी डाला। इस फीडबैक के आधार पर पता चला है कि रिलायंस जियो और एयरटेल कॉल क्विलिटी के मामले में निचले पायदान पर हैं। ट्राई ने डेटा यूजर्स के फीडबैक में 2जी, 3जी और 4जी नेटवर्क को शामिल किया गया था।
जानिए टॉप पर कौन
ट्राई के इस ग्राहकों के फीडबैक में कॉल क्वालिटी के मामले में सबसे अच्छी कंपनी वोडाफोन आइडिया (वीआई) रही हैं। वोडाफोन आइडिया (वीआई) न सिर्फ रिलायंस जियो और एयरटेल बल्कि बीएसएनएल को भी पीछे छोड़ दिया है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (ट्राई) के अनुसार, बीते महीने कॉल क्वालिटी के मामले में वोडाफोन आइडिया (वीआई) ग्राहकों की पहली पसंद रहा है।
ये थे कॉल क्वालिटी जानने के मानक
ट्राई के अनुसार, वॉइस कॉल क्वालिटी का यह डेटा यूजर्स के फीडबैक के आधार पर तैयार हुआ है। ट्राई ने इस फीडबैक का डिटेल अपने माईकॉल डेसबोर्ड पर जारी कर दिया है। इसमें 2जी, 3जी और 4जी नेटवर्क को शामिल किया गया था।
जानिए किसको कितने नंबर मिले
इस जानकारी के अनुसार नवंबर में 4.9 एवरेज वॉइस क्वालिटी रेटिंग के साथ आइडिया पहले नंबर पर रही है। दूसरे नंबर पर वोडाफोन रही, जिसे औसत 4.6 रेटिंग मिली है। इसके बाद तीसरे नंबर पर बीएसएनएल रही, जिसकी औसत रेटिंग 4.1 रही। एयरटेल और रिलायंस जियो की औसत रेटिंग 3.8 रही और अंतिम स्थान मिला।
जानिए कौन किस तेजी से बना रहा ग्राहक
इसके अलावा रिलायंस जियो नए यूजर्स जोड़ने के मामले में भी थोड़ा पिछड़ रहा है। जानकारी के अनुसार एयरटेल ने रिलायंस जियो से दोगुने से ज्यादा ग्राहक जोड़े हैं। सितंबर में एयरटेल ने जहां 38 लाख नए वायरलेस ग्राहक बनाए, वही रिलायंस जियो ने 15 लाख ग्राहक बना पाए।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान