नयी दिल्ली। एक तरफ भारत में स्मार्टफोन के लिए जीएसटी दरों में बढ़ोतरी के मद्देनजर मोबाइल निर्माता कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ा रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ वीवो बाकी कंपनियों के उलट अपने मोबाइलों के दाम कम कर रही है। सबसे पहले इसके iQOO सब-ब्रांड, जो भारत में स्वतंत्र रूप से ऑपरेट होता है, ने iQOO 3 की कीमत घटाई। अब वीवो ने खुद अपने शानदार और दमदार स्मार्टफोन Vivo S1 की कीमत कम कर दी है। लॉकडाउन में फोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए ये किसी गिफ्ट से कम नहीं है। आइये जानते हैं वीवो ने कितनी कम की है इस स्मार्टफोन की कीमत। साथ ही जानते हैं वीवो एस1 के फीचर्स के बारे में।
1000 रुपये किया सस्ता स्मार्टफोन
वीवो ने अपने एस1 स्मार्टफोन की कीमतों में 1000 रुपये की कटौती की है। मगर ध्यान रहे कि कंपनी ने इसके सिर्फ 4जीबी वेरिएंटट और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट के ही दाम कम किए हैं। आपको वीवो एस1 4 जीबी + 128 जीबी अब 17990 रुपये के बजाय 16990 रुपये में मिल जाएगा। इस फोन की कीमत फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया दोनों पर कम हुई है। देश में वीवो एस1 का ये वेरिएंट 15,990 रुपये में लॉन्च हुआ था। हालाँकि सरकार के जीएसटी में वृद्धि करने से फोन की कीमत में 2000 रुपये बढ़ कर 17,990 रुपये हो गई थी।
क्या हैं वीवो एस1 के फीचर्स
वीवो एस1 के 6 जीबी + 64 जीबी और 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल की कीमत अभी भी क्रमश 18,990 रुपये और 19,990 रुपये है। इस वक्त भारत में लॉकडाउन के कारण इस फोन की उपलब्धता काफी सीमित है। फिर भी ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन के ग्राहक ऑफलाइन और ऑनलाइन चैनलों से वीवो एस1 खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें मीडियाटेक हेलियो पी65 प्रोसेसर है। मोबाइल में फनटच ओएस 9 है जो कि एंड्रॉयड पाई 9.0 पर बेस्ड है। इसके अलावा फोन में 6.38-इंच फुल एचडी + सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।
वीवो एस1 16-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल के अल्ट्रावाइड शूटर और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसकी स्क्रीन पर वॉटरड्रॉप नॉच 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। वीवो एस1 वर्तमान में भारत के सबसे अधिक बिकने वाले मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान