नई दिल्ली। विस्तारा एयरलाइंस ने पूरे देश में सस्ती हवाई यात्रा का मौका दिया है। कंपनी ने इकोनॉमी क्लॉस का हवाई टिकट 1299 रुपये की शुरुआती कीमत पर देने की घोषणा की है। दरअसल टाटा ग्रुप की कंपनी विस्तारा ने अपनी स्थापना के 6 साल पूरे होने पर यह ऑफर पेश किया है। अपनी छठी सालगिरह पर कंपनी ने द ग्रैंड सिक्स्थ एनिवर्सरी सेल ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत घरेलू फ्लाइट के इकोनॉमी क्लास के टिकट केवल 1299 रुपये में दिए जा रहे हैं। इन टिकट से देशभर में हवाई यात्रा की जा सकती है। वहीं, प्रीमियम इकोनॉमी क्लास का हवाई टिकट 2099 रुपये में और बिजनस क्लास की बुकिंग 5999 रुपये से शुरू की जा रही है। आइये जानते हैं कब उठाया जा सकता है इस ऑफर का फायदा।
विस्तार के इस ऑफर का फायदा 9 जनवरी तक उठाया जा सकता है। यह ऑफर 8 जनवरी 2021 को 00:01 बजे से शुरू हो गया है जो 9 जनवरी 2021 की रात 23:59 बजे तक चलेगा। इस दौरान कोई भी हवाई टिकट बुक करा सकता है। इस ऑफर के तहत खरीदे गए हवाई टिकट पर 25 फरवरी से 30 सितंबर 2021 के बीच देश में यात्रा की जा सकती है।
विस्तारा एयरलाइंस ने अपनी वेबसाइट पर इस ऑफर की जानकारी दी है। इस जानकारी के मुताबिक, इस ऑफर पर ब्लैकआउट डेट्स अप्लाई होगा। ब्लैकआउट डेट्स का मतलब ऐसे दिन होते हैं, जिस दिन यात्रियों की भारी संख्या के चलते किसी भी प्रकार के ऑफर उपलब्ध नहीं होते हैं।
-दिल्ली से लखनऊ के लिए इकोनॉमी क्लास का किराया 1846 रुपये है। वहीं प्रीमियम क्लास का किराया 3096 रुपये व बिजनस क्लास का किराया 11,666 रुपये से शुरू हो रहा है।
-अहमदाबाद से मुंबई का इकोनॉमी क्लास हवाई टिकट 1866 रुपये, प्रीमियम इकोनॉमी हवाई टिकट 2946 रुपये और बिजनस क्लास हवाई टिकट 12966 रुपये से शुरू हो रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग