Visa Free Countries: कई सारे देश है। जहां पर घूमने जाने के लिए वीजा के लिए आवेदन करना पड़ता है और वीजा को प्राप्त करना इतना आसान भी नहीं होता है। जिस वजह से कई बार व्यक्ति अपने विदेश घूमने जाने का प्लान ही कैंसल कर देता है। अगर आप भी विदेश घूमने जाने के बारे में सोच रहे है, तो फिर आज की यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। आज हम आपको उन देशों के बारे में जानकारी दे रहे है। जिन देशों में आप बिना वीजा के जा सकते हैं। यह पर आपको केवल अपने फोटो पहचान पत्रों में से एक की जरूरत होगी। अगर आपकी आयु 15 वर्ष से कम है और आपकी आयु 65 वर्ष से अधिक है, तो फिर केवल आधार कार्ड से ही भूटान और नेपाल जैसे देशों में जा सकते हैं।

Advertisement

कैसे जाएं भूटान और नेपाल

अगर आप घूमने भूटान जाना चाहते है और आप भूटान जाने की योजना बना रहे है, तो फिर इसके लिए आपके पास बस एक वोटर आईडी होना जरूरी है और बच्चों को अपने जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत होगी। वहीं, अगर आप नेपाल घूमना जाते है, तो फिर इसके लिए नेपाल की एडवाइजरी के अनुसार, इंडियंस को केवल एक डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता है, जो उनकी भारतीय नागरिकता होना साबित करे। जिसके लिए आप आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकते है।

Advertisement
इन देशों में भारतीय पासपोर्ट से कर सकते हैं सफर

बारबाडोस एक बेहद ही खूबसूरत देशों में से एक है। इस देश में आप बिना वीजा के 90 दिनों तक रहने की परमिशन है। वहीं, फिजी देश अपने अपनी सुंदर दृश्यों के लिए जाना जाता है। आप फिजी में बिना वीजा के 120 दिनों तक रह सकते हैं। अगर आप मॉरीशस घूमने की योजना बना रहे है, तो फिर आप मॉरीशस में बिना वीजा के 90 दिनों तक रह सकते है।

Explainer: Airport में लंबी लाइन से छुटकारा,Boarding Pass की भी जरुरत नहीं |Digi Yatra| Good Returns
अन्य देशों के नाम जहां भारतीय पासपोर्ट से कर सकते हैं सफर

भूटान, जमैका, युगांडा, कजाखस्तान, मॉरीशस, सेशेल्स, थाईलैंड, केन्या, मालदीव, म्यांमार, श्रीलंका, केन्या, मकाओ, कतर, कंबोडिया, जिम्बाब्वे और ईरान में दुनिया भर में 58 यात्रा स्थान हैं। इन स्थानों में आप बिना वीजा के सफर कर सकते है।