नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली लगातार चौथे साल सबसे मूल्यवान भारतीय सेलिब्रिटी रहे। इस लिस्ट में दूसरा नाम बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का है। जी हां क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली 23.77 करोड़ अमेरिकी डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ लगातार चौथे साल 2020 में सबसे मूल्यवान भारतीय सेलिब्रिटी रहे। बात करें अगर तीसरे स्थान की तो इस पर हिंदी फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह का नाम है।
बता दें कि ब्रांड मूल्यांकन में महारत रखने वाली कंपनी डफ ऐंड फेल्प्स ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि 2020 के लिए शीर्ष 10 सर्वाधिक मूल्यवान सेलिब्रिटी की सूची में सिर्फ कोहली फिल्म उद्योग से बाहर के हैं और इनमें सिर्फ दो महिलाएं हैं। इस बात की भी जानकारी दी गई कि 2020 में कोहली का ब्रांड मूल्य यथावत बना रहा, जबकि शीर्ष 20 सेलिब्रिटी ने अपने कुल मूल्य का पांच प्रतिशत या करीब एक अरब अमेरिकी डॉलर गंवा दिया। कोहली लगातार चौथे साल सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी बने हुए हैं।
इतना ही नहीं कोविड-19 महामारी के बावजूद उसका ब्रांड मूल्य 23.77 करोड़ डॉलर पर स्थिर है। वहीं अक्षय कुमार का ब्रांड मूल्य 13.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11.89 करोड़ अमेरिकी डॉलर रहा और वह दूसरे स्थान पर हैं। रणवीर सिंह 10.29 करोड़ डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
डफ ऐंड फेल्प्स के सेलिब्रिटी ब्रांड मूल्यांकन अध्ययन के छठे संस्करण के मुताबिक 2020 में शीर्ष 20 हस्तियों का कुल ब्रांड मूल्य एक अरब अमरीकी डालर था, जो 2019 के मुकाबले पांच प्रतिशत कम है। इस सूची में 5.11 करोड़ डॉलर के मूल्यांकन के साथ शाहरुख खान चौथे स्थान पर हैं, जबकि दीपिका पादुकोण 5.04 करोड़ डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। आलिया भट्ट छठे स्थान पर रहीं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान