Viral Video: शेर का नाम सुनते ही बड़े से लेकर छोटे बच्चे तक डर जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला के पास 4 बच्चे लिपटकर सो रहे हैं। इस वीडियो को लोग जमकर शेयर और लाइक कर रहे हैं। वीडियो कि क्लिप में शेर के बच्चे महिला के साथ पास लिपटकर लेटे हुए हैं और उसके आसपास ही नजर आ रहे हैं। इसके पीछे का कारण क्या है ये भी बताया गया है। आइए आपको भी बताते हैं।

Advertisement

इस महिला ने शेयर की वीडियो

Advertisement

फ्रेया एस्पनॉल एक वाइल्ड लाइफ स्पेशलिस्ट है। जो जानवरों को रेस्क्यू करने का काम करती है। इस वीडियो में इसी महिला को शेर के बच्चों के साथ सोते हुए देखा जा सकता है। आसपास 4 शेरों से घिरी महिला गहरी नींद में नजर आ रही है और उसके आसपास शेर उसे प्यार कर रहे है।

इस महिला ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है वीडियो

Advertisement

आपको बता दें कि क्लिप में भी दिख रहे 4 शेरों को महिला ने रेस्क्यू किया है। इस वीडियो में लिखी गई जानकारी के अनुसार, फ्रेया ने बताया कि इन चारों को बचाने के लिए हमसे संपर्क किया गया था, क्योंकि अपनी मां की मृत्यु के बाद वह इच्छा मृत्यु से कुछ ही घंटे दूर थे, जिन्हें सर्कस में खेलने के लिए पाला जाने वाला था। इसलिए मुझे उन्हें यहां लाना पड़ा। यही कारण है कि हम पहले कुछ महीनों तक एक साथ सोते है। यह चारों मेरे पेट नहीं है। लेकिन उन्हें बचाने का मेरे पास यही एकमात्र रास्ता था। हमें उम्मीद है कि एक दिन हम उन्हें उनके घर अफ्रीका भेज देंगे। जैसा की हमने अन्य शेरों के साथ किया था। ऐसे अनाथ जानवरों को बचाने के लिए हम सबसे पहले हाथ उठाते है।

Advertisement

वीडियो जमकर हो रही है शेयर

नवभरात टाइम्स के अनुसार, इस वीडियो को अभी तक जमकर शेयर किया जा रहा है और लोग इस पहल को लेकर काफी इमोशोनल भी है क्योंकि इन शेर के बच्चों की अब मां जिंदा नहीं है।