Vikran Engineering IPO Allotment Status : इंजीनियरिंग सेक्टर में कामकाज करने वाली कंपनी विक्रान इंजीनियरिंग आईपीओ का अलॉटमेंट सोमवार, 1 सितंबर को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। अलॉटमेंट से पहले ग्रे मार्केट में आईपीओ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। वहीं, तीन दिनों के सब्सक्रिप्शन विंडो में आईपीओ में निवेशकों ने भर-भरकर पैसा लगाया है।
निवेशक विक्रान इंजीनियरिंग आईपीओ के अलॉटमेंट स्टेटस का पता बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के रजिस्ट्रार पोर्टल, बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर कर सकते हैं।
Vikran Engineering IPO GMP
विक्रान इंजीनियरिंग आईपीओ का लेटेस्ट जीएमपी यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम का रुझान 6.5 रुपये है। यानी ग्रे मार्केट को कवर करने वाली अलग-अलग वेबसाइट के अनुसार, कंपनी का आईपीओ अपर प्राइस बैंड 97 रुपये के मुकाबले 103.5 रुपये पर लिस्ट हो सकता है जो 6.70 प्रतिशत लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। हालांकि यह सिर्फ के अनुमान है, वास्तिवक लिस्टिंग गेन या हानि से इसका कोई संबंध नहीं है।
विक्रान इंजीनियरिंग आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस कैसे चेक करें : Vikran Engineering IPO Allotment Status Full Steps
Vikran Engineering IPO Allotment Status Online On NSE
- सबसे पहले NSE के IPO Allotment Verification Status पेज पर जाएं
- सलेक्ट इक्विटी बिड ऑप्शन अपने आईपीओ को चुनें
- पैन नंबर दर्ज करें या एप्लिकेशन नंबर भरें और सबमिट पर क्लिक कर दें।
- आपको आपका स्टेटस दिख जाएगा।
Vikran Engineering IPO Allotment Status Online On BSE
- बीएसई के आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस चेक पेज पर जाएं
- इश्यू टाइप कर क्लिक करें।
- कंपनी का नाम चुनें
- पैन नंबर या एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपको आपका स्टेटस दिख जाएगा।
Vikran Engineering IPO Listing Date
विक्रान इंजीनियरिंग का आईपीओ 3 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने की संभावना है। लिस्टिंग के बाद शेयरों में सुबह 10 बजे कारोबार शुरू होगा।
Vikran Engineering IPO Subscription Status
विक्रान इंजीनियरिंग का आईपीओ 24.87 गुना बुक हुआ है। रिटेल निवेशकों का कोटा 11.56 गुना, क्यूआईबी- 20.51 गुना, नॉन-इंस्टीटयूशनल खरीदारों का सेगमेंट 61.77 गुना बुक हुआ।
Vikran Engineering IPO Details
राकेश अशोक मरखेडकर के नेतृत्व वाले विक्रान इंजीनियरिंग आईपीओ का इश्यू साइज 772 करोड़ रुपये है। लॉट साइज 148 शेयरों का है और प्रति शेयर प्राइस बैंड 92 से 97 रुपये है। यह ऑफर बुक-बिल्डिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जा रहा है।
विक्रान इंजीनियरिंग आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं- पैंटोमैथ कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड और सिस्टमैटिक्स कॉर्पोरेट सर्विसेज लिमिटेड। आईपीओ का रजिस्ट्रार बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More Articles
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित