Vikram Solar IPO Listing Date : ग्रीन एनर्जी सेक्टर में कामकाज करने वाली कंपनी विक्रम सोलर आईपीओ का अलॉटमेंट हो गया। अब निवेशकों को इसके लिस्टिंग का इंतजार है।

Advertisement

2,079.37 करोड़ रुपये के बुक बिल्ड इश्यू वाला यह आईपीओ 4.52 करोड़ शेयरों के नए इश्यू (कुल ₹1,500.00 करोड़) और 1.75 करोड़ शेयरों के ऑफर फॉर सेल (कुल ₹579.37 करोड़) का संयोजन है।

Advertisement

विक्रम सोलर आईपीओ का प्राइस बैंड 315 रुपये से 332 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए लॉट साइज़ 45 है। रिटेलर के लिए आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि ₹14,175 (45 शेयर) है। sNII के लिए लॉट साइज़ निवेश 14 लॉट (630 शेयर) है, जिसकी राशि ₹2,09,160 है, और bNII के लिए 67 लॉट (3,015 शेयर) है, जिसकी राशि ₹10,00,980 है।

Advertisement

Vikram Solar IPO Subscription Status

विक्रम सोलर आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 19 अगस्त, 2025 को खुला था और 21 अगस्त, 2025 को बंद हुआ था। तीन दिन के सब्सक्रिप्शन पीरियड में आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और खासकर क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल खरीदारों (क्यूआईबी) से, जिन्होंने 142.79 गुना सब्सक्राइब किया, इसके बाद नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (एनआईआई) से 50.90 गुना सब्सक्राइब किया। रिटेल निवेशकों ने 7.65 गुना सब्सक्रिप्शन किया। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तीसरे दिन विक्रम सोलर आईपीओ की सब्सक्रिप्शन स्टेटस 54.63 गुना थी। यानी आईपीओ को करीब 55 गुना सब्सक्राइब किया गया है।

Advertisement

Vikram Solar IPO Listing Date

विक्रम सोलर आईपीओ का अलॉटमेंट 22 अगस्त, 2025 को अंतिम रूप दिया गया था। विक्रम सोलर आईपीओ दोनों प्रमुख सूचकांक बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होगा, जिसकी संभावित लिस्टिंग तिथि 26 अगस्त, 2025 तय की गई है।

Vikram Solar IPO GMP

ग्रे मार्केट में विक्रम सोलर आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अनऑफिशियल मार्केट को कवर करने वाली अलग-अलग वेबसाइट्स के अनुसार, आईपीओ का जीएमपी (GMP) शुक्रवार (25 अगस्त) दोपहर 12:33 बजे 41 रुपये था। यानी अपर प्राइस बैंड 332 रुपये के हिसाब से देखें तो शेयरों के 373 रुपये पर लिस्ट होने की संभावना है, जो 12.35 फीसदी के प्रीमियम यानी लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। हालांकि, ध्यान रखने योग्य बात है कि यह सिर्फ एक अनुमान है, वास्तिक लिस्टिंग डेटा से इसका कोई सीधा संबंध नहीं है।