लंदन/नई दिल्ली। भारत के भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को अब शायदा कोरोना का डर सताने लगा है। इंग्लैंड में कोरोना का कहर तेजी से फैल रहा है। वहां पर प्रिंस चार्स और वहां के प्रधानमंत्री वोरिस जानसन तक कोरोना से पीड़ित हो चुके हैं। ऐसे में परेशान विजय माल्या को भारत की फिर से यादा आई है। उन्होंने एक बार फिर से ट्वीट कर भारत सरकार से मदद मांगी है। उन्होंने कहा है कि वह बैंकों का पूरा पैसा वापस करने को तैयार हैं। हालांकि वह यह बात कई बार कह चुके हैं, लेकिन कभी भी यह नहीं बताते हैं कि पूरा पैसा ब्याज और पेनाल्टी के साथ वापस करना चाहते हैं, या केवल मूल रकम। यही कारण है कि न भारत सरकार न ही बैंक उनकी बात को गंभीरता से ले रहे हैं। ध्यान रहे कि यूके में ही पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी भी हैं। यह वहां पर जेल में हैं। विजय माल्या भी जमानत पर हैं। यह भी जेल जा सकते हैं। ऐसे में इनको शायद डर सता रहा है कि कहीं वह ऐसे में कोरोना वायरस यानी कोविड-19 से पीड़ित न हो जाएं। इसी को लेकर इस बार उन्होंने एक साथ दो-दो ट्वीट किए हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान