VI Recharge Plan: वोडाफोन आइडिया अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन रिचार्ज प्लान लेकर आया है. इसमें आपको कई ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन फ्री में ही मिल जाते हैं. इसके अलावा 400 चैनल का एक्सेस भी मिलता है. चलिए इस प्लान में मिलने वाले लाभ के बारे में डिटेल में जानते हैं.

Advertisement

देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया अपने ग्राहकों के लिए आए दिन नए-नए प्लान लॉन्च करती रहती है. एक बार फिर वोडाफोन आइडिया ने नया प्लान लॉन्च किया है. अगर आप टीवी या ओटीटी देखने के शौकीन है, तो ये प्लान आपके लिए बड़े काम का हो सकता है.

Advertisement

इस रिचार्ज प्लान की कीमत 175 रुपये हैं. सिर्फ इतनी कीमत में आपको 15 ओटीटी प्लेटफॉर्म और 400 टीवी चैनल का सब्सक्रिपशन फ्री में मिल जाता है.

कितने दिन तक चलेगा ये प्लान?

वोडाफोन आइडिया का ये प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. जिसका मतलब हुआ कि आप लगभग एक महीने तक ओटीटी और टीवी चैनल के फ्री सब्सक्रिप्शन का फायदा उठा सकते हैं. इस प्लान में आपको कई और लाभ भी मिलेंगे. जैसे 10GB डेटा भी दिया जाएगा.

Advertisement

हालांकि इस प्लान में आपको कॉलिंग या एसएमएस की सुविधा नहीं दी जाएगी.

कौन-कौन से ओटीटी मिलेंगे फ्री?

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक वोडाफोन आइडिया के इस प्लान में ZEE5, SonyLIV जैसी मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन फ्री में ही मिल जाएगा. इसके अलावा आपको इसमें FanCode, Atrangi, Klikk, Chaupal, Shemaroo Me, Hungama, YuppTV, NexGTv, Pocket Films NammaFlix, Manorama MAX, PlayFlix और Distro TV का भी फ्री में सब्सक्रिप्शन मिलेगा.

Advertisement

आप इन सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म को एक बार सिंगल लॉग इन में देख सकते हैं. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक वोडाफोन के नए प्लान को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है.

ऐसे करें प्लान को एक्टिवेट

स्टेप 1- सबसे पहले आपको वोडाफोन आईडिया का 175 रुपए का रिचार्ज प्लान खरीदना होगा.
स्टेप 2- इसके बाद आपको Vi का रिचार्ज पेज खोलना होगा.
स्टेप 3- इसके बाद पेज में मौजूद टॉकटाइम टॉप-अप प्लान वाले ऑप्शन पर जाएं.
स्टेप 4- यहां आपको अपना पसंदीदा टॉप-अप रिचार्ज पैक चुना होगा.
स्टेप 5- इसके बाद पैक को खरीदने के लिए क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें.
स्टेप 6- सबसे अंत में आपको नंबर डालकर अपना पेमेंट पूरा करना होगा.

Advertisement

अगर आपको बिंज वॉच करना पसंद है या फिर नई-नई फिल्में और टीवी शॉ देखने के शौकीन है, तो आपको ये प्लान काफी पसंद आएगा. क्योंकि इस प्लान को खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो टीवी या फिर नई-नई फिल्में देखने को शौकीन है.