नयी दिल्ली। वीआई (वोडाफोन आइडिया) ने कुछ सर्किलों के ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने अपने चुनिंदा प्लान्स को कुछ सर्किलों में महंगा कर दिया है। इन सर्किलों में उत्तर प्रदेश ईस्ट, चेन्नई, तमिलनाडु, कोलकाता और महाराष्ट्र और गोवा शामिल हैं। इन सर्किलों में कुछ पोस्टपेड प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की गयी है। उत्तर प्रदेश ईस्ट सर्किल में 598 रु और 699 रु वाले फैमिली पोस्टपेड प्लान्स की कीमत बढ़ा कर क्रमश: 649 रु और 799 रु कर दी गयी है। बता दें कि उत्तर प्रदेश ईस्ट सर्किल में इन प्लान्स को पहले ही महंगा कर दिया गया था। आइए जानते हैं इन प्लान्स की डिटेल।
उत्तर प्रदेश ईस्ट सर्किल में 598 रु वाला प्लान 649 रु का कर दिया गया है। चेन्नई, तमिलनाडु, कोलकाता और महाराष्ट्र और गोवा में इस प्लान की कीमत क्रमश: 799, रुपये 999, रुपये 948 और 1,348 रुपये कर दी गयी हैं। वहीं फैमिली पोस्टपेड प्लान चेन्नई, तमिलनाडु, कोलकाता और महाराष्ट्र और गोवा में अब क्रमश: 598, 749 रुपये, 899 रुपये और 999 रुपये मिलेगा।
वीआई ने इन प्लान्स के दाम चुनिंदा सर्किलों में चुपचाप बढ़ाए हैं। माना जा रहा है कि वीआई सभी सर्किलों में फैमिली पोस्टपेड प्लान्स की मांग पर ध्यान से नजर बनाए हुए है और जहां ज्यादा डिमांड है, वहां कीमतें बढ़ा रही हैं। वीआई इस समय भारत में एकमात्र टेलिकॉम ऑपरेटर कंपनी है, जो व्यक्तिगत लोगों और परिवार के लिए विभिन्न ऑफर की पेशकश कर रही है।
वीआई के 649 रु वाले प्लान में परिवार के दो लोगों को पोस्टपेड कनेक्शन मिलते हैं। इनमें एक प्राइमरी और एक सैकंडरी कनेक्शन शामिल है। वीआई इस प्लान में कुल डेटा लाभ 80 जीबी डेटा देती है। इसमें प्राइमरी कनेक्शन को 50 जीबी डेटा और सेकंडरी कनेक्शन को 30 जीबी डेटा मिलता है। प्राइमरी कनेक्शन धारक 200 जीबी डेटा तक आगे ले जा (Carry Forward) सकता है, जबकि सेकंडरी कनेक्शन उपयोगकर्ता के लिए ये लिमिट 50 जीबी की है।
वीआई के 799 रु वाले फैमिली पोस्टपेड प्लान में तीन कनेक्शन का ऑप्शन मिलेगा। पहले (प्राइमरी) कनेक्शन पर 120 जीबी डेटा मिलता है। वहीं बाकी दो कनेक्शनों पर 30-30 जीबी डेटा दिया जाता है। इस प्लान में डेटा कैरी फॉर्वार्ड की सुविधा भी 649 रुपये वाले प्लान की तरह ही है। ये प्लान भी सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस बेनेफिट के साथ आता है।
999 रुपये वाले फैमिली प्लान में पांच कनेक्शन दिए जाते हैं। इसमें आपको कुल 200 जीबी डेटा मिलेगा। 80 जीबी प्राइमरी कनेक्शन और बाकी चारों को 30-30 जीबी डेटा दिया जाता है। बता दें कि बताए गए सभी प्लान में आपको वीआई मूवीज और टीवी का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। साथ ही प्राइमरी कनेक्शन पर सालाना अमेजन प्राइम, एक साल का ही जी5 प्रीमियम और एक साल के लिए ही नेटफ्लिक्स का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है।
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!