नयी दिल्ली। हवाई यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए शानदार खबर है। आपको इस समय बेहद सस्ते में फ्लाइट टिकट मिल सकता है। मगर बुकिंग के लिए कुछ ही घंटे बचे हैं। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो बेहद कम कम दामों में हवाई यात्रा का मौका दे रही है। कंपनी ने अपनी घरेलू फ्लेश सेल का विस्तार किया है। आज कंपनी की सेल का अंतिम दिन है, जिसमें आपको कम से कम सिर्फ 1299 रुपये तक का फ्लाइट टिकट मिल सकता है। अगर आप इस सेल में फ्लाइट टिकट लेने की सोच रहे हैं तो जल्दी करें, क्योंकि आपके पास सिर्फ आज रात 12 बजे तक का समय है। इंडिगो का यह ऑफर लिमिटेड सीटों के लिए उपलब्ध है। आइये नजर डालते हैं अलग-अलग रूटों पर मिल रहे टिकटों के दाम पर।
- चेन्नई से हैदराबाद : 1299 रुपये
- दिल्ली से चंडीगढ़ : 1358 रुपये
- मुम्बई से हैदराबाद : 1598 रुपये
- बेंगलुरु से गोवा : 1361 रुपये
- बागडोगरा से गुवाहाटी : 1,398 रुपये
- अहमदाबाद से जयपुर : 1,798 रुपये
- चेन्नई से मदुरै : 1,700 रुपये
आप इस सेल में खरीदे गये टिकटों से 4 मार्च 2020 से 30 सितंबर 2020 तक सफर कर सकते हैं। इंडिगो ने साफ किया है कि एयरलाइन ने कहा कि डिस्काउंट एयरपोर्ट शुल्क और सरकारी टैक्स पर लागू नहीं है। साथ ही यह केवल इंडिगो नेटवर्क पर मौजूद विभिन्न क्षेत्रों में नॉन-स्टॉप फ्लाइटों पर वैध है। एयरलाइन ने यह भी कहा कि इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर, स्कीम या प्रमोशन के साथ नहीं जोड़ा जा सकता है। इस ऑफर में खरीदे गये टिकट को न बेचा जा सकता है और न ही ट्रांसफर या एक्सचेंज किया जा सकता है।
हाल ही में इंडिगो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए भी सेल लायी थी। उसमें इंटरनेशनल फ्लाइट का टिकट सिर्फ 3499 रुपये में दिया जा रहा था। वो ऑफर 18 से 21 फरवरी तक के लिए था। उस मेगा सेल की घोषणा के साथ-साथ इंडिगो ने यह भी कहा था कि उसके नेटवर्क में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए कुल 2.5 लाख सीटें उपलब्ध हैं। इंडिगो उस सेल में अबू धाबी, बैंकॉक, ढाका, सिंगापुर, दुबई, फुकेत, इस्तांबुल और कई अन्य स्थानों के लिए उड़ानों पर बड़ी छूट दे रही थी।
यह भी पढ़ें - Tejas Express : अब हरिद्वार और देहरादून के लिए शुरू होगी प्राइवेट ट्रेन
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान