Vegetable Fruits Inflation: बारिश ने लोगों की परेशानी को दोगुना कर दिया है। महंगाई की मार अब रसोई को भी झेलनी पड़ रही है। भारी बारिश के कारण सब्जियों और फलों के दाम आसमान को छू रहे हैं। अचानक बढ़ते सब्जी के दामों से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में सब्जी खरीदने पहुंच रहे व्यक्ति बढ़ते सब्जी के दाम सुन हैरान हैं। आइए आपको भी सब्जियों और फलों के लेटेस्ट रेट बताते हैं।

Advertisement

आलू से लेकर लहसून तक हुआ महंगा

Advertisement

बरसात के कारण सब्जियों के दाम आम जनता को सता रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सिरसा में प्याज की कीमत 60 रुपये प्रति किलो है तो वहीं लहसुन की कीमत 300 रुपये किलो से अधिक है। इसके अलावा हरी सब्जियों के भी भाव बढ़ गए हैं।

टमाटर का दाम है इतना

इस समय टमाटर 70 रुपए किलो है और प्याज 60 से 70 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। इसके अलावा, आलू 40 रुपए किलो बेचा जा रहा है। वहीं, खीरा 60 रुपए किलो, नींबू 150 रुपए किलो, अरबी 80 रुपए किलो, तक बिक रहा है। बारिश की वजह से सब्जियों की कीमत डेढ़ गुना तक बढ़ गई है।

Advertisement

अभी और बढ़ सकते हैं सब्जियों के दाम

मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण सब्जियों की कीमत और भी बढ़ सकती हैं। सब्जी दुकानदारों के मुताबिक दाम बढ़ जाने के कारण खरीदारी में कमी आई है। अगर बारिश ऐसे ही होती रही तो अगले कुछ और दिनों तक सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हो सकती है।

Advertisement

ग्राहकों का मानना है कि पहले के मुकाबले रोजाना अब सब्जियों और फलों के दामों में बढ़ोतरी हो रही है, इसकी वजह से पहले के मुकाबले अब कम ही सब्जियां और फल खरीद पा रहे हैं। ग्राहकों को हर एक सब्जी और फल के लिए दोगुना रेट देना पड़ रहा है। सब्जियों और फलों के कारण आम जनता को अपनी जेब काफी ढीली करनी पड़ रही है। महंगी सब्जियां और फल होने की वजह से लोग आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं।