Vedanta Share News: देश की दिग्गज मेटल कंपनी वेदांता का शेयर फोकस में है. शेयर बुधवार को ब्लॉक डील्स के चलते कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहा. स्टॉक शुरुआती कारोबार में 6% तक फिसल गया. जबकि शेयर बाजार में सुस्ती देखने को मिल रही. दरअसल, अनिल अग्रवाल की कंपनी की योजना अगले 3 साल में कर्ज घटाने पर है. बता दें कि कंपनी को लेकर सबसे बड़ी चिंता भारी भरकम कर्ज ही है. इस पर कंपनी एग्रेसिव तरीके से काम कर रही. BSE पर शेयर करीब ढाई फीसदी की गिरावट के साथ 442 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है.
वेदांता में ब्लॉक डील्स
वेदांता लिमिटेड में आज 26 जून को ब्लॉक डील हुई. प्रोमोटर्स ने हिस्सा बिक्री किया है. इसके तहत वेदांता रिसोर्सेज ने हिस्सा बिक्री की है. ब्लॉक डील में 2.6% हिस्सा बिक्री किया गया है. वेदांता रिसोर्सेज की सब्सिडियरी फिनसाइडर इंटरनेशनल ने ब्लॉक किया है. कंपनी की योजना कर्ज घटाने पर है. क्योंकि वेदांता रिसोर्सेज पर भारी कर्ज से चिंता देखने को मिली है. आगे कर्ज के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिल सकती है. बता दें कि कंपनी में वेदांता रिसोर्सेज की हिस्सेदारी 61.95% है.
वेदांता में क्यों हुई ब्लॉक डील्स?
वेदांता ग्रुप ने गाइडेंस के लिहाज से कर्ज घटा रही है. इसके तहत FY22 से अब तक कंपनी ने लगातार कर्ज को घटाया है. कर्ज की स्थिति पर नजर डालें तो FY22 में कुल कर्ज का आंकड़ा 80950 करोड़ रुपए था, जोकि FY24 में घटकर करीब 50 हजार करोड़ रुपए पर आ गया है. कंपनी ने कहा कि अगले 3 साल में कर्ज को घटाकर 25 हजार करोड़ रुपए तक कर दिया जाएगा. हालांकि, ऑपरेटिंग प्रॉफिट को लेकर मैनेजमेंट का गाइडेंस बढ़िया है. इसके तहत वेदांता ग्रुप के लिए EBITDA गाइडेंस अगले 3 साल के लिए 63000 करोड़ रुपए का है. फाइनेंशियल लिहाज से देखें तो कंपनी के ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में लगातार सुधार दिखा है.
डीमर्जर के प्लान पर भी नजर
वेदांता ग्रुप की योजना डीमर्जर पर भी है. इसके तहत 6 सब्सिडियरीज होंगी. इसमें वेदांता एल्युमीनियम, वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता पावर, वेदांता स्टील एंड फेरोस मैटेरियल, वेदांता बेस मेटल और वेदांता लिमिटेड बनेंगे. वेंदाता का शेयर जोरदार तेजी के बावजूद भी करीब 7% का डिविडेंड यील्ड दे रहा है.
ब्लॉक डील की खबर से फिसला स्टॉक
वेदांता लिमिटेड का शेयर ब्लॉक डील के चलते शुरुआती ट्रेड में 6% तक फिसल गया. शेयर ने इस दौरान 424 रुपए का लो भी बनाया. जबकि 52-वीक हाई 506.85 रुपए है, जोकि 22 मई को ही बना. BSE पर कुल मार्केट कैप 1.64 लाख करोड़ रुपए है. शेयर पिछले 6 महीने में 68% का तगड़ा रिटर्न मिला. 2 साल में तो निवेशकों के पैसे डबल कर दिए हैं.
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Indo-MIM IPO अलॉटमेंट: आज जारी हो रहा है स्टेटस, क्या आपको शेयर मिले? ऐसे चेक करें
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?