Vanuatu Citizenship Process: भारतीय, खास तौर पर दुबई में रहने वाले एनआरआई, साइप्रस और माल्टा जैसे महंगे विकल्पों की तुलना में वानुअतु की नागरिकता विकल्प के लिए तेजी से चुन रहे हैं। आइए इसके बारे में आपको बताते हैं।

Advertisement

हर व्यक्ति के जन्म के साथ ही व्यक्ति की पहचान निर्धारित की जाती है कि वह कौन है, उसके माता-पिता व परिवार वाले कौन हैं। हर अहम डॉक्यूमेंट पर भी उस व्यक्ति के देश के बारे में भी जानकारी होती है। किसी देश की नागरिकता मिलना यह इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति कहां पैदा हुआ है। इसके अलावा, कोई बाद में किसी अन्य जगह पर जाकर बस जाए तो उसे उस जगह की भी आधिकारिक नागरिकता मिलती है। अगर आप भी भारत छोड़कर कहीं और बसने का प्लान बना रहे हैं तो आइए आपको बताते हैं कि आप कहा कि नागरिकता आसानी से ले सकते हैं।

Advertisement

इस जगह की मिल सकती है आसानी से आपको सिटीजनशिप

वानुअतु दक्षिण प्रशांत में स्थित एक स्वतंत्र राष्ट्रमंडल राज्य है, जिसमें 83 द्वीप शामिल हैं। वानुअतु की इकॉनमी कृषि, पर्यटन, और मवेशी उद्योग पर भी निर्भर करती है। अगर आप यहां 1 करोड़ रुपये का निवेश करते हैं तो 55 से अधिक देशों में वीजा-फ्री यात्रा की अनुमति देने वाला पासपोर्ट आपको मिलता है, जिसमें 34 देशों में वीजा-ऑन-अराइवल की सुविधा है। वानुअतु के सरल वित्तीय नियम और आसान प्रसोस के कारण 7 सप्ताह से कम समय लगता है।

Advertisement

पिछले 18 महीनों में इतने भारतीय नागरिक बने वानुअतु के नागरिक

कुछ अनुमानों के अनुसार, पिछले 18 महीनों में कम से कम 30 भारतीय (एनआरआई सहित) वानुअतु के नागरिक बन वानुअतु पासपोर्ट 55 से ज़्यादा देशों में वीजा फ्री पहुंच और 34 देशों में आगमन पर वीज़ा प्रदान करता है। यूरोपीय संघ के साथ इसका वीज़ा छूट कार्यक्रम 2023 में निलंबित कर दिया गया था।

Advertisement

ऐसे बन सकते हैं आप भी वानुअतु के नागरिक

निवेश द्वारा नागरिकता पाने का पहला विकल्प यह है कि आपको $130,000 का योगदान देना होगा। चार सदस्यों वाले परिवार के लिए यह बढ़कर $180,000 हो जाता है। आपकr वित्तीय की जांच के अलावा अतिरिक्त $5,000 और प्रति व्यक्ति $2,000 प्रशासन शुल्क देना होगा।

आप CIIP (Critical Information Infrastructure Protection) में $155,000 का निवेश कर सकते हैं। चार व्यक्तियों और परिवारों के लिए यह प्राइस समान रहती है, प्रत्येक अतिरिक्त आश्रित को $25,000 का अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है। आवेदन में लिस्टेड सभी लोगों को कवर करने के लिए $5,000 का गैर-वापसी योग्य ड्यू डिलिजेंस और प्रशासन शुल्क है।

Advertisement

निवेश द्वारा वानुअतु नागरिकता प्रोग्राम के लिए पात्र होने के लिए, आपको साबित करना होगा कि आप और आपका परिवार स्वस्थ हैं। आपको नागरिक बनने के लिए वानुअतु में रहना आवश्यक नहीं है, लेकिन देश में केवल इंडारेक्ट वैट और इंपोर्ट शुल्क ही कर के रूप में लगते हैं।

इस सिटीजनशिप के लिए प्रोसेस में कुछ हिस्से हैं जिनमें ग्राहक ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया, आपके डॉक्यूमेंट्स जमा करने से पहले, आपके आवेदन की समीक्षा करते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आपकी फाइल डीएसपी की आवश्यकताओं का अनुपालन करती है। वेरिफिकेशन और स्वीकृति मिलने के बाद, आपको सभी आवश्यक योगदान देने होंगे और लागू सरकारी शुल्क का भुगतान करना होगा। फिर आप शपथ लेंगे और अपने निकटतम वानुअतु मिशन में अपना पासपोर्ट प्राप्त कर पाएंगे।