आज हर कोई वंदे भारत ट्रेन में ट्रेवल करना चाहता है. क्योंकि वंदे भारत ट्रेन के जरिए आप कुछ ही घंटों में सफर तय कर लेते हैं. वहीं इस ट्रेन की स्पीड बाकी ट्रेनों से ज्यादा है. चलिए जानते हैं कि अगर आप वंदे भारत ट्रेन की टिकट कैंसिल करते हैं, तो इसमें कितना चार्ज लग सकता है?
देश में आज 108 वंदे भारत ट्रेन हैं. ये ट्रेन 54 अलग-अलग रूट में चलती है. अब बहुत जल्द वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की भी सर्विस हर जगह शुरू हो जाएगी. हो सकता है कि आप जिस ट्रिप का प्लान बना रहे थे वे कैंसिल हो गई हो या फिर किसी और वजह से आप ट्रिप में ना जा रहे हों.
ऐसी स्थिति में आप टिकट कैंसिल कर सकते हैं. लेकिन अब सवाल है कि क्या वंदे भारत ट्रेन की टिकट कैंसिल करने पर कोई चार्ज लगता है. अगर लगता है तो ये चार्ज कितना हो सकता है. चलिए अब बिना वक्त गवाएं इस बारे में जान लेते हैं.
क्या ट्रेन टिकट कैंसिल पर लगता है चार्ज?
भारतीय रेलवों के नियम के अनुसार अगर आप किसी भी ट्रेन की टिकट कैंसिल करते हैं, तो रेलवे आपसे कैंसिलेशन चार्ज वसूलता है. सरल शब्दों में कहा जाएँ तो आपको ट्रेन टिकट के पूरे पैसे नहीं मिलने वाले हैं. ऐसे ही अगर आप वंदे भारत ट्रेन की टिकट भी कैंसिल करते हैं, तो आपको कैंसिलेशन चार्ज देना पड़ता है.
ये चार्ज ट्रेन की क्लास और टिकट कैंसिलेशन के हिसाब से होता है. चलिए अब जान लेते हैं कि आपको कितना चार्ज देना पड़ेगा.
कितना देना होगा कैंसिलेशन चार्ज?
अगर आप वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की टिकट कैंसिल करते हैं, ये टिकट आप 48 घंटे पहले ही कैंसिल करते हैं, तो आपको 240 रुपये कैंसिलेशन चार्ज देना पड़ जाता है. वहीं ये चार्ज एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास पर भी अप्लाई होता है.
इसके अलावा अगर आप यात्रा शुरू होने से पहले 12 या 24 घंटे पहले टिकट कैंसिल करते हैं, तो आपको कैंसिलेशन चार्ज के रूप में 25 फीसदी मिनिमम फ्लैट कैंसिलेशन देना पड़ेगा.
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान