Vande Bharat Train: रेलवे यात्रियों के लिए खास खबर आ गई है। भारतीय रेलवे देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने की तैयारी कर रहा है। BEML द्वारा निर्मित वंदे भारत स्लीपर लंबी दूरी और रात भर की यात्रा कर सकती है। सितंबर 2024 में, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रोटोटाइप प्रदर्शित किया। यह नई सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (USBRL) पर चलेगी और श्रीनगर और नई दिल्ली को जोड़ेगी। आइए आपको बताते हैं कि इस ट्रेन का किराया कितना होगा और आप इसमें किस रूट पर सफर कर पाएंगे।

Advertisement

सिर्फ इतना देना होगा इस नए वंदे भारत ट्रेन में किराया

Advertisement

बिजनेस स्टैंडर्ड के अनुसार, लोगों नई दिल्ली-श्रीनगर-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 11 एसी 3-टियर कोच, चार एसी 2-टियर कोच और एक फर्स्ट एसी कोच होगा। यह अनुमान है कि नई दिल्ली और श्रीनगर के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर टिकट की कीमत 3A के लिए लगभग 2000 रुपये, 2A के लिए 2500 रुपये और 1A के लिए 3000 रुपये होगी।

Advertisement

इतना लगेगा समय

इस ट्रेन से नई दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 13 घंटे से भी कम समय में लगभग 800 किलोमीटर की यात्रा कर लेगी। फिलहाल दोनों स्थानों के बीच कोई सीधी रेल सेवा नहीं है। दिल्ली से श्रीनगर वंदे भारत स्लीपर के खुलने से कश्मीर घाटी और नई दिल्ली के बीच पहला सीधा रेल संपर्क स्थापित हो जाएगा।

Advertisement

अगले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आधिकारिक तौर पर हरी झंडी दिखा सकते हैं। इस बात की भी उम्मीद है कि जनवरी 2025 में इस ट्रेन का व्यावसायिक संचालन शुरू हो जाएगा और इस ट्रैक पर ट्रायल चल रहा है। इसके अलावा समय की बात करें तो नई दिल्ली से श्रीनगर के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 19:00 बजे रवाना होगी और 8:00 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। ट्रेन स्टॉपेज की बात करें तो अंबाला कैंट जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, कठुआ, जम्मू तवी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, संगलदान और बनिहाल कुछ महत्वपूर्ण स्टेशनों में से हैं, जहां ट्रेन रास्ते में रुकेगी।