Vande Bharat Express Train: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) को आने वाली तिमाहियों में रेलवे के बुनियादी ढांचे में निवेश और नई हाई-स्पीड ट्रेनों की शुरुआत से मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है. सरकारी कंपनी के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर संजय कुमार जैन ने अलग-अलग कारोबारी सेक्टर में अपेक्षित विस्तार और वंदे भारत (Vande Bharat) जैसी ट्रेनों से लॉन्ग टर्म में होने वाले फायदे पर जानकारी दी है.
बिजनेस चैनल एनडीटीवी प्रॉफिट को दिए इंटरव्यू में संजय कुमार जैन ने बताया कि रेवेन्यू और मार्जिन दोनों के मामले में Q1 का रिजल्ट अब तक सबसे अच्छा रहा. टूरिज्म को छोड़कर कंपनी के सभी वर्टिकल्स ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया, जिनमें डबल डिजिट में ग्रोथ दर्ज की गई. इलेक्शन से पहले आदर्श आचार संहिता की वजह से टूरिज्म पर असर पड़ा था. हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई है कि मौजूदा तिमाही में वापसी कर लेंगे.
भविष्य में ग्रोथ के मौके
संजय कुमार जैन ने कहा किहम रेलवे के बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ने से अनुकूल मांग के माहौल और भविष्य की विकास संभावनाओं पर जोर दे रहे. उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे में निवेश बढ़ रहा है. इकोनॉमी में तेजी आ रही है. ऐसे में हमें आने वाले दिनों में और ज्यादा ट्रेनें मिलने की उम्मीद है. साथ ही फूड, टूरिज्म या IT समेत सभी सेक्टर में ग्रोथ देखने को मिल सकती है.
IRCTC के टूरिज्म कारोबार पर बातचीत में संजय कुमार जैन ने बताया कि सरकारी कंपनी दो तरह के पर्यटन में शामिल रहा है. इसमें भारत गौरव ट्रेनों के जरिए से सामूहिक पर्यटन और रेल बेस्ड टूर पैकेज रहे. उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता की वजह से सामूहिक पर्यटन ज्यादा नहीं हो सका. हालांकि, इस तिमाही में रेलवे बेस्ड टूर पैकेज में 26% की ग्रोथ हुई. साथ ही आउटबाउंड टूर में 229% की ग्रोथ दर्ज की गई.
हाई-स्पीड ट्रेनों का असर
वंदे भारत (Vande Bharat) जैसी नई हाई-स्पीड ट्रेनों के ट्रांसफॉर्मिंग कैपेसिटी पर संजय कुमार जैन ने कहा कि वंदे भारत और हाई-स्पीड ट्रेनें निश्चित रूप से पूरे भारत में यात्रियों के लिए परिवहन को आसान बनाने जा रही हैं. वे कम लागत वाली एयरलाइनों के लिए भी चुनौती पेश करेंगी. उन्होंने आगे बताया कि जैसे-जैसे ज्यादा ट्रेनें शुरू होंगी, इसका मतलब IRCTC के लिए कारोबार बढ़ेगा.
उन्होंने IRCTC की आय में वंदे भारत ट्रेनों की मौजूदा योगदान पर भी बात की. संजय कुमार जैन ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनें हमारे राजस्व में कापी अहम योगदान देती हैं. वंदे भारत ट्रेनों की 51 जोड़ी में से हम 48 में खानपान की सर्विस देती हैं. इस लिहाज से वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ने पर हम अपना हिस्सा भी बढ़ाएंगे.
Q1 में वर्टिकल्स का प्रदर्शन
FY25 की जून तिमाही में IRCTC ने अपने सभी कारोबारी सेक्टर में अलग-अलग परफॉर्मेंस पर जानकारी दी. एक्सचेंज को दी जानकारी कि कैटरिंग सेगमेंट में मार्जिन में मामूली ग्रोथ दिखी. कैटरिंग सेगमेंट में मार्जिन में FY2024 की पहली तिमाही में 13% से बढ़कर Q1FY25 में 14% हो गया. रेल नीर के मार्जिन 13% से घटकर 12% रह गया. इसके उलट ई-टिकटिंग मार्जिन 83% पर स्थिर रहा.
रेवेन्यू के लिहाज से IRCTC के फूड वर्टिकल में 17.2% की ग्रोथ हुई, जो Q1FY24 में 477 करोड़ रुपए से बढ़कर Q1FY25 में 559 करोड़ रुपए हो गया. रेल नीर वर्टिकल की आय तिमाही के दौरान 95 करोड़ रुपए से बढ़कर 111 करोड़ रुपए तक की ग्रोथ के साथ हेल्दी ग्रोथ दिखाई, जोकि सालाना आधार पर 16.3% की ग्रोथ है.
ई-टिकटिंग और टूर सेगमेंट की आय
ई-टिकटिंग राजस्व में 13.4% की ग्रोथ दर्ज की गई. जून तिमाही में 329 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 280 करोड़ रुपए थी. हालांकि, टूर वर्टिकल में आय में 12.4% की गिरावट देखी गई, जो Q1FY24 में 142 करोड़ रुपए से Q1FY25 में 124 करोड़ रुपए तक गिर गया. BSE पर IRCTC का शेयर 931.50 रुपए के भाव पर बंद हुआ है.
More Articles
- दिल्ली मेट्रो अपडेट: आज से सभी स्टेशन खुले, भीड़ से बचने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
- दिल्ली मेट्रो अलर्ट: आज 18 स्टेशन बंद, घर से निकलने से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें