Uttrakhand : स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत उत्तराखंड के टिहरी जनपद में बने लॉग हट्स को बेस्ट लॉग हट्स की श्रेणी में रखा गया है और रनर अप के तौर पर इसको सम्मानित किया गया है। पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से यह सम्मान उत्तराखंड को इस योजना के अंतर्गत बेहतर कार्य के लिए दिया गया है, तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में सारी डिटेल।
इस दौरान केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सम्मानित किया
2 दिवसीय चिंतन शिविर जो नई दिल्ली में आयोजित किया गया है। इस शिविर में विभिन्न प्रदेश के प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं। इस 2 दिवसीय चिंतन शिविर कार्यक्रम में राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सम्मानित किया।
इससे पहले राज्य को सतत पर्यटन में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए भी सम्मानित किया गया
उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री के द्वारा इस मौके पर कहा गया है कि राज्य को यह जो सम्मान मिला है। यह हमारे बेहतर काम का द्योतक है। इससे पहले हाल ही में उत्तराखंड को जिम्मेदार, साहसिक और सतत पर्यटन में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए भी सम्मानित किया गया। मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इसके अलावा यह सम्मान हमे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। इस स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत पिथौरागढ़ के आदि कैलाश आदि में में पर्यटन अवस्थापनाओं के लिए विकासाधीन हैं। हेरिटेज सर्किट के लिए कटारमल, देवीधुरा आदि स्थलों को विकसित किया जा रहा है।
टिहरी स्थित सिराई में 20 लॉग हट्स का निर्माण किया गया है
उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड को लॉग हट श्रेणी में सम्मानित किया गया है। यह अपने आप में एक बेहद ही गर्व की बात है। इस योजना यानी स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत उत्तराखंड में शानदार लॉग हट गंतव्य बनाने के लिए टिहरी स्थित सिराई में 20 लॉग हट्स का निर्माण किया गया है। जिसकी अगर हम आवंटित की गई राशि की बात करें, तो फिर यह कुल 11 करोड़ 30 लाख रु है। जो लॉग हट है यह आधुनिक युग में पर्यटन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह ईको फ्रेंडली होने के साथ साथ इंसुलेटर का भी कार्य करता है।
More Articles
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!