Uttarakhand Govt : उत्तराखंड सरकार की कई योजनाओं में से एक है नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना। इस स्कीम के तहत राज्य की गरीब बच्चियों की आर्थिक मदद की जाती है। इस योजना का लाभ राज्य की गरीब (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग / परिवार) की बेटियों को मिल सकता है। बात करें लाभ की तो सरकार इस योजना की लाभार्थियों को 51000 रु की आर्थिक मदद करती है।
बेटी के जन्म माता-पिता की मदद
इस योजना के तहत बेटी के जन्म के समय माता-पिता की भी मदद की जाती है। उन्हें तब 11000 रु की मदद दी जाती है। बाकी सहायता राशि बेटी के जन्म से लेकर उस के 12वीं कक्षा पास करने तक मिलती है। ये पैसा एक साथ नहीं बल्कि किश्तों में दिया जाता है। इस योजना का फायदा सामान्य श्रेणी के अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की बच्चियों को मिलता है। पर उनका बीपीएल कैटेगरी का होना जरूरी है।
सीधें बैंक में आता है पैसा
इस योजना के तहत मिलने वाला पैसा सीधे बैंक अकाउंट में आता है। पहले राज्य में नंदा देवी कन्या धन योजना और गौरा देवी कन्या योजना नाम से दो अलग-अलग योजनाएं चलती थीं। बाद में इन्हें एक कर दिया गया। इन्हें मिला कर नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना तैयार की गयी।
80000 बालिकाओं की मदद
हाल ही में उत्तराखंड सरकार ने एक ट्वीट के जरिए बताया था कि राज्य में सरकार ने "नंदा-गौरा योजना" के तहत अभी तक 80 हजार बालिकाओं की मदद की है और उन्हें 323.22 करोड़ रु की धनराशि ट्रांसफर की जा गयी है। राज्य सरकार "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" के टार्गेट के साथ आगे बढ़ रही है। सरकार के मुताबिक बेटियों का सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें से एक नंदा-गौरा योजना है। इस योजना के माध्यम से बालिकाओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने का भी टार्गेट है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान