Uttarakhand : सोमवार को उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने मिशन कार्ययोगी के तहत सचिवालय में राजकीय अधिकारियों व राजकीय कर्मचारियों के ऑनलाइन प्रशिक्षण के लिए डॉ. आर. एस. टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी के तरफ से तैयार की ट्रेनिंग मॉड्यूल का शुभारम्भ किया।
ट्रेनिंग मॉड्यूल का शुभारम्भ के अवसर पर डॉ. आर. एस. टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी के महा निदेशक बी. पी. पाण्डेय भी उपस्थित थे।
मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की तरफ से सभी विभागों को जल्दी आईगॉट पोर्टल पर ऑन बोर्ड किए जाने के निर्देश दिए और मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की तरफ से कहा गया है कि आईगॉट पोर्टल पर ऑन बोर्ड होने के लिए सभी विभागों को नोडल अधिकारी जल्दी नामित किए जाए।
मुख्य सचिव की तरफ से कहा गया है कि सभी विभागों में क्षमता के विकास के लिए कर्मियों को प्रशिक्षण की जरूरत है, जिसमें यह प्रशिक्षण मॉड्यूल फायदेमंद साबित होगा। मुख्य सचिव ने कहा कि विभाग के द्वारा अपने पूर्व में तैयार प्रशिक्षण सामग्रियों को भी इस पोर्टल पर जल्दी अपलोड करवाना जाना चाहिए।
बी. पी. पाण्डेय की तरफ से बताया गया है कि अभी तक पोर्टल में 72 में से 36 विभाग ऑन बोर्ड हो गए हैं। यह जो ऑनलाइन होगा इसमें कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण की सामग्री उपलब्ध रहेगी, जिससे जो विभागीय कर्मचारी है वे ईमेल के माध्यम से ई-लर्निंग सामग्री को प्राप्त कर सकेंगे।
बी. पी. पाण्डेय की तरफ से कहा गया है कि पहले से जिन विभागों के पास अपनी प्रशिक्षण सामग्री उपलब्ध है, वह प्रशिक्षण सामग्री को इस पोर्टल पर अपलोड की जा सकेगी, ताकि वह प्रशिक्षण सामग्री सभी कर्मियों को बेहद आसानी से प्राप्त हो सके।
अभी तक इस पोर्टल में लगभग 120 प्रशिक्षण मॉड्यूल अपलोड किए जा चुके हैं, आने वाले महीने तक इसकी संख्या बढ़कर करीब 200 हो जायेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान