Uttarakhand : बुधवार को मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट बैठक की। इस कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार के सभी मंत्री शामिल हुए। इस कैबिनेट बैठक में मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार ने राज्य की जनता के लिए कई जरूरी विषय पर चर्चा की।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य सरकार ने कैबिनेट बैठक में 13 प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार ने खास तौर पर कैबिनेट बैठक में राज्य के युवाओं का खास ध्यान रखा है।

Advertisement

उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक जो बुधवार को हुई। इस कैबिनेट बैठक में युवाओं को विदेश में रोजगार प्राप्त हो। इस पर खास चर्चा हुई है। इसको लेकर मुख्य मंत्री कौशल उन्नयन एव वैश्विक रोजगार योजना प्रस्ताव भी पास किया गया है।

इस योजना के तहत अब युवाओं को विदेशों में नौकरी मिलने में बेहद आसानी रहेगी। इसके लिए राज्य की धामी सरकार युवाओं की सहायता भी करेगी। इसके लिए सरकार स्किल डेवलपेंट का प्रशिक्षण और इसके साथ ही विदेशी लैंग्वेज भी सिखाएगी।

Advertisement

सरकार के द्वारा इस योजना के तहत युवाओं को विदेश जाने और ट्रेनिंग में आने वाले खर्चे की मदद राशि का कुछ हिस्सा उन्हें देगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज्य सरकार 6 महीने की ट्रेनिंग में आने वाले खर्च का 20 प्रतिशत वह खुद देगी। इससे ऐसे युवा जो रोजगार की तलाश कर रहे है उन युवाओं को सरकार की तरफ से काफी सहायता मिलेगी।

Advertisement

इतना ही नहीं इसके साथ ही मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार ने कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण निर्णय लिए है।

उत्तराखंड सरकार ने पशुपालन विभाग में जानवरों के डॉक्टरों के लिए 20 फीसदी एनपीए देने का फैसला लिया है। इसके साथ ही सरकार ने चारा नीति को भी मंजूरी दी है। इससे ग्रामीण इलाकों में पालतू जानवर रखने वाले किसान है इन किसान को बेहद लाभ होगा।

Advertisement

चारधाम यात्रा का सही तरीके से मैनजमेंट व नियंत्रण होगा राज्य सरकार ने पर्टटन विभाग को ध्यान में रखते हुए चारधाम की यात्रा को लेकर उचित मैनेजमेंट व नियंत्रण संगठन का गठन किया है। यह संगठन व मैनेजमेंट जो है। यह चारधाम की यात्रा में श्रद्धालुओं को दी जाने वाली नई सुविधाओं और व्यवस्थाओं को संभालेंगे।