Uttarakhand Govt : उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के गढ़ी कैंट में ईको टास्क फोर्स को उत्तराखंड उद्यानिकी विभाग के जरिए प्रदान की गई बोलेरो वाहनों और मोटरसाइकिलों को झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद बोल रहे थे।
उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को यह घोषणा की कि उत्तराखंड के कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण विकास में उत्तराखंड का बागवानी विभाग 6 पॉली-हाउस बनाएगा।
इन 6 पॉलीहाउस में से 4 पॉलीहाउस को परियोजना क्षेत्रों में स्थापित किया जाएगा। बाकि 4 पॉलीहाउस को दो बटालियन मुख्यालयों में स्थापित किए जाएंगे। इस फॉर्म ईको टास्क फोर्स को 2 बोलेरो पिकअप सौंपी गई इसके साथ 10 मोटरसाइकिल सौंपी गई।
मुख्य मंत्री धामी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की ओर से दोनों परियोजना क्षेत्रों में मानसून की शुरुआत से पहले बारिश के पानी का संरक्षण के लिए 3 जेसीपी और जल जीवन मिशन के तहत जल भंडारण के लिए 50 हजार लीटर क्षमता के टैंक सहिया, कस्याली और बटालियन मुख्यालय में बनाए जाएंगे।
उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इको टास्क फोर्स की 10 नर्सरियों में एक सिंचाई प्रणाली स्थापित की जाएगी।
उत्तराखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी को तरफ से सहिया, देहरादून और कसयाली परियोजना स्थलों पर 100 किलो वॉट का भी प्रावधान किया जायेगा। सभी विभाग में प्राप्त ईको टास्क फोर्स के प्रस्तावों को पूरी प्राथमिकता दी जाएगी।
उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से कहा गया है कि ईको टास्क फोर्स की स्थापना जिस उद्देश्य से की गई थी। उस उद्देश्य को पूरा करने के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है।
127 ईको टास्क फोर्स उत्तराखंड की पहली पर्यावरण इकाई है, जिसकी स्थापना 1 दिसंबर 1982 को गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल में की गई थी।
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 127 इको टास्क फोर्स की स्थापना के बाद से गढ़वाल क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य किया जा रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग