Uttarakhand : राज्य के ऐसे युवा जो रोजगार की तलाश कर रहे है उनके लिए एक अच्छी खबर है मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार की ट्रेनिंग के साथ ही प्लेसमेंट की गारंटी भी देगी। सरकार की ओर से इसके लिए एक कारगर योजना बनाई गई है। इसके लिए स्किल डेवलपमेंट पर फोकस किया जा रहा है।
युवाओं को रोजगार की ट्रेनिंग के साथ कौशल विकास विभाग प्लेसमेंट भी सुनिश्चित कराएगा। इसके लिए बड़े उद्यमियों को स्किल डेवलपमेंट की जिम्मेदारी दी जा रही है। कौशल विकास मंत्री के अनुसार, ट्रेनिंग के साथ बाद जो संबंधित कंपनी है। इनको 50 फीसदी से अधिक युवाओं के लिए रोजगार को सुनिश्चित कराने की गारंटी भी लेनी होगी।
अब गुणवत्ता पूर्ण ट्रेनिंग को उपलब्ध कराने के लिए मजबूत सिस्टम तैयार किया जा रहा है। तकनीकी रूप से दक्ष जो कंपनियां है और प्रोफेशनल कंपनियों के साथ ही करार किया जाएगा। साथ ही बड़ी उद्योग के साथ करार किया जाएगा। इन उद्योग को कौशल विकास विभाग की ओर से आईटीआई उपलब्ध कराए जाएंगे। जो एजेंसियां होगी यह एजेंसियां आईटीआई में युवाओं को प्रशिक्षित और अपने उद्योगों में प्रोफेशनल ट्रेनिंग देगी।
युवाओें को इन्ही उद्योग में रोजगार भी सुनिश्चित कराया जाएगा। इसके लिए कंपनियों के साथ करार किया जाएगा।
जिसमें इस बात को फोकस किया जाएगा। कि जिन युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। इन प्रशिक्षित युवाओं में से हर हाल में 50 को रोजगार सुनिश्चित कराना होगा।
कौशल विकास मंत्री के अनुसार, सरकार के द्वारा राज्य के विशेषज्ञों का भी साथ लिया जायेगा। प्रदेश के विशेषज्ञ का युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए सहयोग लिया जाएगा। यह जो विशेषज्ञ होंगे। यह राज्य की आईटीआई ने जाकर प्रशिक्षण दे सकेंगे। इस नई व्यवस्था का कौशल विकास विभाग ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। कम्पनियों से अब शीघ्र ही आवेदन मांगे जाएंगे। युवाओं को प्रशिक्षण देने की ये प्रोसेस पूरे साल भर चलेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट