Uttarakhand Govt : उत्तराखंड में विकास हो और राज्य में अधिक से अधिक निवेश आए इसके लिए मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार के द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। अब उत्तराखंड में निवेश को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार दुबई, सिंगापुर और यूरोप में रोड शो करने जा रही है।
दुबई और सिंगापुर में रोड शो फाइनल हो गए हैं। जबकि यूरोप में रोड सो करने की तैयारी की जा रही है। इन देशों में जो रोड शो होने वाले है। इन रोड शो का नेतृत्व राज्य के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी या फिर उनके प्रतिनिधि करेंगे।
निवेशक सम्मेलन के लिए नोडल अधिकारी सचिव मुख्य मंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम को बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुआर, राज्य में बने निवेश के वातावरण का लाभ उठाने के लिए रोड शो किया जा रहा गई। इस लिए निवेशक सम्मेलन भी किए जा रहे है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तराखंड में निवेशक सम्मेलन अक्टूबर के महीने या नवंबर के महीने में प्रस्तावित है। इस निवेश सम्मेलन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस 3 दिवसीय निवेशक सम्मेलन प्रधानमंत्री कार्यालय की निर्धारित तिथि के हिसाब से ही फाइनल होगा। इस सम्मेलन से पहले विदेश में तो रोड शो होगा ही इसके साथ ही देश में भी रोड शो होगा।
निवेश सम्मेलन से पहले विदेशों में तो रोड शो किया जा रहा हैं। इसके साथ ही देश के बड़े शहरों दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू, इंदौर में भी रोड शो किया जायेगा। इतना ही नहीं इसके सतह ही भारत के प्रमुख औद्योगिक शहरों में भी ये रोड शो होंगे।
उत्तराखंड सरकार की कंसल्टेंट एजेंसी मैकेंजी ग्लोबल और केबीएनजी की टीम भारत में रोड शो की कार्य योजना की तैयार कर रही है। किस शहर में किस जगह पर और कैसा रोड शो होगा। इसका रोड मैप तैयार किया जा रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- 3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट