Uttrakhand Govt : राज्य के भीतर खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की जानी है। इसके लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ में बैठक की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा इस बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास, खेल और जरूरी शैक्षणिक गतिविधियों के लिए इस क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों से सुझाव लिए जाएं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा इसके साथ ही कहा गया है कि विशेषज्ञों के सुझाव के आधार पर भी ही खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आगे की कार्रवाई की जाए तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
दरअसल, उत्तराखंड सरकार के द्वारा राज्य के भीतर खेल को बढ़ावा देने के लिए खेल विश्वविद्यालय की स्थापना करने का फैसला लिया गया है। हालांकि, राज्य सरकार के द्वारा इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि खेल यूनिवर्सिटी की स्थापना सही तरीके से और विशेषज्ञों को राय के मुताबिक हो ताकि भविष्य में इसका फायदा मिल सकें।
सीएम पुष्कर सिंह धामी की तरफ से इसके साथ ही आगे यह भी कहा गया है। कि हल्द्वानी में स्थित खेल मैदान का भी सही तरीके से उपयोग किया जा सकें। सीएम पुष्कर सिंह धामी की तरफ से गया कि इसके लिए हल्द्वानी में भी खेल विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए संभावनाओं को तलाशा जाए।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से कहा गया है कि राज्य में खेल प्रतिभाओं की बिल्कुल कमी नहीं है। इसके लिहाजा उत्तराखंड में युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। यही वजह हें कि उत्तराखंड सरकार के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है कि वर्ष 2024 में राज्य में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होना है। जिसमें जो नई खेल नीति है इसके तहत खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से कहा गया है कि उत्तराखंड में खेल विश्वविद्यालय बनाने से युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा अवसर भी मिलेगा।
More Articles
- Gold Price Today: 13 जुलाई को सोने में आई गिरावट, मजबूत डॉलर से गोल्ड-सिल्वर पर दबाव, जानिए ताजा भाव
- Gold Price Crash: तेल की कीमतों में उछाल के बीच सोना फिसला, 1% से ज्यादा की गिरावट, जानें क्या है वजह
- Bank Holiday This Week: इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद! जल्दी चेक कर लें अपने शहर का हॉलिडे लिस्ट
- EPFO Amnesty Scheme: छूट प्राप्त PF ट्रस्ट के लिए 6 महीने की राहत, जानें किसे मिलेगा फायदा
- Petrol diesel Rate: US-Iran तनाव से फिर तेल हुआ महंगा! जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव
- E20 Petrol vs XP100: क्या XP100 और Power 100 सच में Ethanol-Free हैं?