Uttarakhand Govt : बुधवार को उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य की विधानसभा में बजट को पेश किया। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 77407.08 करोड़ रु का बजट को पेश किया गया है। जिसमें वित्त मंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड सरकार की प्राथमिकताओं को बताते हुए। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के लिए बजट में 10,459.55 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसमें उत्कृष्ट संकुल विद्यालय के लिए 51 करोड़ रु की राशि का प्रावधान किया है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

छात्रवृत्ति के लिए 11 करोड़ रु की बजट की घोषणा की है 

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन योजना के तहत माध्मयिक विद्यालयों के छात्र - छात्राओं की छात्रवृत्ति के लिए 11 करोड़ रु की बजट की घोषणा की है। वही, वित्त मंत्री ने पीएम श्री योजना के तहत स्कूलों के सुधारीकरण के लिए बजट में 92.78 करोड़ रु की राशि की घोषणा की गई है।

Advertisement
उद्यमिता के साथ नवाचार के लिए 7 करोड़ रु का प्रावधान किया गया है

इसी तरह वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने हाई एजुकेशन में स्कॉलरशिप के लिए 10 करोड़ रु की राशि का प्रावधान किया है। इसके साथ ही उद्यमिता के साथ नवाचार के लिए 7 करोड़ रु का प्रावधान किया गया है।

Ladli Laxmi Yojana क्या है MP Government कैसे दे रही है बेटियों को लाभ | Good Returns
बिग डेटा और एआई आदि जैसे पाठ्यक्रम शुरू करने की ऐलान किया गया है

सरकार की तरफ से नरेंद्र नगर पॉलीटेक्निक में इंटीग्रेटेड टैक्निकल इंस्टीटयूट प्रारंभ करने के साथ ही पॉलीटेक्निक में ऑटोमेशन, क्लाउड कम्प्यूटिंग, रोबोटिक्स, कंस्ट्रक्शन ऑटोमेशन, गेमिंग, बिग डेटा और एआई जैसे पाठ्यक्रम शुरू करने की ऐलान गया है। इसी क्रम में जन जाति कल्याण विभाग के अधीन आने वाले फाइनेंशियल ईयर से मेहरावना चकराता में नया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय है। इसके शुरू करने की जानकारी दी गई है।