Uttarakhand government will issue unique number of government land: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह विभाग को चारधाम व अन्य धार्मिक स्थलों पर बाहरी लोगों का सत्यापन करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा धामी ने कहा कि सत्यापन अभियन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारीयों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाहर से आकर उत्तराखंड में नई जमीन खरीदने वालों का भी खाका तैयार करने भी निर्देश जारी किया गया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के देवभूमि पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर सख्त तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को सरकार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। इतना ही नहीं, सीएम धामी ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के लिए जवाबदेह अधिकारीयों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह विभाग को आदेश दिए हैं कि उत्तराखंड में काम कर रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन होना बहुत जरूरी है। इसके लिए सत्यापन अभियान चलाया जाए। काम करने के साथ-साथ किरायेदारों का भी सत्यापन करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा सीएम धामी ने आदेश दिए हैं कि किसी भी व्यक्ति का जाली प्रमाणपत्र न बन सके।

Advertisement

सीएम धामी ने कहा कि यदि ऐसी कोई शिकायत आती है तो, संबंधित अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाए। विभागों की सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाने की जो रिपोर्ट दी जा रही है, उनका क्रॉस वेरिफिकेशन भी कराया जाए। इसके अलावा गलत सूचना देने वाले अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो।

Gold Hallmark: अब घर में रखी पुरानी gold jewellery नहीं बेच पाएंगे आप, Govt का नया rule| GoodReturns

सीएम धामी ने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सभी सरकारी भूमि का अलग यूनिक नंबर होगा। सभी विभाग अपनी सरकारी संपत्ति का रजिस्टर बनाएंगे। जिसमें इसकी डिजिटल इन्वेंटरी कराई जाएगी। किसी भी तरह से धर्म की आड़ में सरकारी भूमि पर कब्जा करने नहीं दिया जाएगा। यदि ऐसा करता हुआ कोई भी व्यक्ति पाया गया तो उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

Advertisement