Uttarakhand Government Scheme : उत्तराखंड सरकार राज्य के बुजुर्गो के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। राज्य सरकार की इन्हीं योजनाओं में से एक योजना वृद्ध पेंशन योजना है। सरकार ने इस योजना को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की है। इस योजना के अंतर्गत आवेदक को 1200 रूपये पेंशन राशि के रूप में दी जाती है। यह राशि सीधा लाभार्थी के बैंक खाते में भेज दिया जाता है। अगर आप भी इस योजना का फायदा लेना चाहते है, तो आइए जानते हैं इस योजना के बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

इस योजना के लिए क्या है पात्रता

इस योजना का फायदा 60 साल से अधिक आयु के व्यक्ति ले सकते है। आवेदन करने वाले व्यक्ति की आय 48 हजार रु से अधिक नही होनी चाहिए। सरकार की इस योजना का फायदा लेने के लिए सरकार द्वारा मान्य पहचान पत्र होना जरूरी है। आवेदक किसी भी सरकारी विभाग का रिटायर कर्मचारी नहीं होना चाहिए।

Advertisement
वृद्धा पेंशन योजना के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

अगर आप इस योजना में लिए आवेदन करते है, तो फिर इसके लिए आपके पास बीपीएल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाते की जानकारी, बैंक खाते की पास बुक के पहले पेज की फोटो, आयु सम्बंधित प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पैन कार्ड, वोटर आइडी और जन्म प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज की आवश्यकता होगी।

Government Scheme : बिना पैसे लगाए पेंशन पाने का मौका, जानिए आवेदन करने का तरीका | GoodReturns
उत्तराखंड वृद्धा पेंशन योजना के लिए इस तरह करें आवेदन

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा। यह पर आपको होम पेज पर आवेदन करें, स्थिति जांच करे वाला विकल्प दिखाई देगा। इस ऑप्शन के ऑप्शन आपको कर्सर को रखना है। फिर आपको दो ऑप्शन दिखाई देगा पहला नया आवेदन करें और दूसरा ऑप्शन नए आवेदन की स्थिति की जांच करें, आपको पहले ऑप्शन का चयन करना है। फिर आपको स्क्रीन में दिखाई दे रहे विकल्प ने से वृद्धा पेंशन योजना के ऑप्शन का चयन करना है। जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करते है। आपको ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड करने वाला ऑप्शन मिल जायेगा। आपको फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट कर लेना है। इसके बाद आपको फॉर्म में मांगी गई। सभी जानकारी को भर देना है। जब आप फॉर्म को भर लेते है। इसके बाद आपको फॉर्म को ग्राम प्रधान / ब्लॉक जाकर अपना आवेदन फॉर्म संबधित विभाग को जमा कर देना चाहिए। जब आप फॉर्म जमा कर देते है। इसके कुछ महीने बाद आपको पेंशन मिलना शुरू हो जाती है।