Uttarakhand Government Scheme : उत्तराखंड सरकार की तरफ से प्रदेश के किसानों की आर्थिक हालातों में सुधार के लिए किसान पेंशन योजना की शुरुआत की गई है। उत्तराखंड सरकार की इस योजना के तहत 60 वर्ष और 60 वर्ष से अधिक आयु के किसानों को 1 हजार रु प्रति महीने तक की पेंशन प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदान की जाएगी। उत्तराखंड सरकार की इस पेंशन योजना का फायदा केवल उन्हीं किसानों को दिया जाएगा जो है। स्वयं की भूमि पर खेती करते हैं। अगर किसान किसी अन्य स्रोतों से पेंशन प्राप्त कर रहा है, तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकता है। अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो फिर चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में सारी डिटेल।

Advertisement

क्या है पात्रता

अगर हम उत्तराखंड सरकार की किसान पेंशन योजना की पात्रता की बात करें, तो आवेदक की आयु 60 वर्ष या 60 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। उत्तराखंड की सरकार की इस योजना का फायदा केवल वही किसान ले सकता है। जो उत्तराखंड का स्थाई निवासी है। अगर आपकी खेत 4 एकड़ से अधिक नहीं हैं, तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं। अगर आपका खेत 4 एकड़ से अधिक है, तो आपको इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा। इसके साथ ही अगर किसान किसी अन्य सरकारी योजना का फायदा ले रहा है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

Advertisement
किन डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी इस योजना में आवेदन करने के लिए

अगर आप उत्तराखंड सरकार की इस किसान पेंशन योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो फिर आपको इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी। इसमें सबसे पहले आपको भूमि के दस्तावेज होना चाहिए। आवेदक करता के पास आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, जमीन का शपथ पत्र होना बेहद आवश्यक है।

Mukhya Mantri Pashupalan Vikas Yojana क्या है, आप कैसे कमा सकते हैं पैसा | Good Returns
इस योजना के लिए आवेदन कैसे करें

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले किसान पेंशन योजना का एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड करने के बाद इस फॉर्म को प्रिंट करवा ले। इसके बाद आवेदक करता को पूरा फॉर्म सही तरीके से भरना होगा। इसके बाद अब जब आप फॉर्म को भर लेते हैं। इसके बाद आपको प आपको ग्राम प्रधान तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एमएम के हस्ताक्षर करवाने होंगे। आखिरी में आप फॉर्म में सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स को अटैच करें, फिर फॉर्म को मुख्य कृषि अधिकारी के पास जमा कर दें।