Uttarakhand Government Scheme : उत्तराखंड सरकार के द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले हजारों महिलाओं को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से एक योजना की शुरुआत की गई है। उत्तराखंड सरकार की इस योजना का नाम घसियारी कल्याण योजना है। उत्तराखंड सरकार की योजना के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्रों में दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में मवेशियों के चारा की आपूर्ति की जाएगी। राज्य सरकार की यह योजना उन महिलाओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। जिन्हें जंगल से चारा इकट्ठा करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो अगर आप सरकार की इस योजना का फायदा लेना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इस योजना के बारे में सारी डिटेल।
राज्य सरकार की इस योजना के जरिए महिला किसानों को सब्सिडी पर सस्ते दरों पर चारा प्रदान किया जाएगा। इससे महिलाओं को चारा लेने जाना नहीं जाना होगा। इससे समय की बचत होगी साथ ही महिला इस समय को किसी और अन्य खेती के काम में लगा सकती है।
अगर हम इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता की बात करें, तो अगर आवेदन करने वाली महिला उत्तराखंड की स्थाई निवासी है, तो फिर वह इस योजना में आवेदन कर सकती हैं। ग्रामीण क्षेत्र में पशुपालन कर करने वाली महिला सरकार की इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।अगर इस योजना में कोई ग्रामीण महिला आवेदन करना चाहती है, तो फिर उनके पास दूध पशु होनी चाहिए।
अगर हम इस योजना में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों की बात करें, तो आपको आधार कार्ड, राशन कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाते की जानकारी, मूलनिवासी पत्र, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
उत्तराखंड सरकार की योजना में कैसे करें आवेदन
उत्तराखंड सरकार की इस घसियारी कल्याण योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आपको होम पेज पर घसियारी कल्याण योजना उत्तराखंड के विकल्प का चयन करना है। अगले पेज में आपको इस योजना में बारे में सारी जानकारी दिखाई जायेगी। उसके बाद आपको ऊपर साइट ऑनलाइन आवेदन वाला विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प का चयन करना है। अब फील द फॉर्म वाले विकल्प का चयन करना है। उसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इस आवेदन फॉर्म में आपको सभी जानकारियों को भर देना है। इसके साथ ही आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को अटैच कर देना है। जब आपका फॉर्म पूरी तरह से भर जाता है। इसके बाद आपको सबमिट बटन का चयन करना है।
More Articles
- अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका