Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का समय में सूचनाओं के त्वरित संप्रेषण में सोशल मीडिया की एक बेहद ही अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि सूचनाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक छोटी सी पोस्ट उन्हें कहा से पहुंचा देती है।
सीएम धामी ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सोशल मीडिया की एक बेहद ही अहम भूमिका है।
सीएम ने इस सेक्टर में तकनीकी नवाचार के जरिए से समसामयिक विषयों पर सटीक कंटेंट का बढ़िया इस्तेमाल किए जाने पर भी बल दिया। इसमें युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित किए जाने पर भी बल दिया।
उन्होंने कहा कि अगर सोशल मीडिया पोस्ट तथ्यों पर आधारित हो तो फिर इसका गलत इस्तेमाल न हो इस पर भी अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समसामयिक विषयों को एवं तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने पर जनता की विश्वसनीयता और बढ़ेगी।
सीएम धामी की तरफ से कहा गया हैं कि सोशल मीडिया में आज के समय में कुछ विकास विरोधी ताकतों की सक्रियता बढ़ी हैं,
समाज के माहौल को खराब करने वालों की सक्रियता का भी सक्रियता से सकारात्मक सोच के साथ रोकने के प्रयासों पर भी सीएम धामी ने बल दिया।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में लिखे जाने वाले कंटेंट की भाषा सरल हो। सीएम धामी ने कहा कि कई सारे माध्यम से सामाजिक गतिविधियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्लेटफार्म हैं।
उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर सुशासन, सेवा और गरीब कल्याण से संबंधित कार्यक्रम में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से संवाद कार्यक्रम में कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में काफी बेहतर परिवर्तन हुए हैं, उन्होंने कहा हैं कि देश में नए युग व नई कार्य संस्कृति विकसित हुई है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग