Uttarakhand : राज्य के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी ने दो हजार एकड़ जमीन जो उधमसिंह नगर के किच्छा में स्थित हैं। इस जमीन पर एक शहर विकसित करने के लिए केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय से 1 हजार करोड़ रु की धनराशि को उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया।
नयी दिल्ली में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से एक शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि उत्तराखंड में शहरी क्षेत्रों के विकास के तहत 5 से 7 नए शहर विकसित करने के लक्ष्य को रखा गया है।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में किच्छा में स्थित दो हजार एकड़ के पराग फार्म में एक शहर विकसित करने का प्रस्ताव है। सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रुद्रपुर से केवल 15 किमी की दूरी पर राज्य राजमार्ग 47 पर प्रस्तावित इस 'ग्रीनफील्ड सिटी' के लिए केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय से 1 हजार करोड़ रु की राशि को दिलवाने का अनुरोध किया है।
यह जारी एक सरकारी विपत्ति के मुताबिक, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि यह जो शहर होगा इस शहर के पास रेलवे स्टेशन पंतनगर होगा। इसके साथ ही यह आर्थिकी के नजरिए से अमृतसर-कोलकाता ओद्यौगिक गलियारे से गुजरेगा।
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि प्रस्तावित शहर के पास में 200 एकड़ से 250 एकड़ का नॉलेज पार्क को तैयार करने का भी प्रस्ताव है।
उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से यह भी बताया गया है कि इस शहर के विकसित होने पर करीब 7 हजार करोड़ रु का निजी निवेश अपेक्षित है। जिसमें 50 हजार लोगो के रोजगार सृजन संभावित है। इसके साथ ही करीब 2 लाख लोगों की आवासीय व्यवस्था भी संभावित है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग