Uttarakhand : उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्य मंत्री भगत सिंह कोश्यारी जनपद पिथौरागढ़ के अपने एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे। सीएम धामी और पूर्व सीएम ने विकासखंड कनालीच्छीना के मुवानी में स्थित शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार में भाऊराव देवरस सभागार का लोकार्पण भी किया।

Advertisement

इस अवसर पर सीएम धामी और पूर्व सीएम कोश्यारी का भाजपा कार्यकर्ताओं शेर सिंह कार्की सरस्वती विहार के प्रधानाचार्य और इसके साथ ही अध्यापकों ने उनको प्रतीक चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Advertisement

मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर उपस्थित छात्र और जनता से कहा कि आने वाले 10 साल राज्य की उन्नति के होगी। इसके लिए राज्य में कई सारी नीतियां को प्रभावी तौर पर लागू की गई है। जैसे नई खेल नीति, नई शिक्षा नीति।

सीएम धामी की तरफ से कहा गया है कि राज्य की झांकी मानसखंड को भारत में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह हम सब के लिए एक बहुत बड़ी गौरव की बात है। हम अपने अपने संसाधनों को एकत्रित कर निरंतर विकास की ओर आगे बढ़ रहे है। हमारी स्वयं सहायता महिलाएं पहाड़ी उत्पादों को उत्पादित कर रहे है। इसको बढ़ावा दिया जा रहा है।

Advertisement

उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से कहा गया है कि यह जो उत्पाद है। यह उत्पाद वर्तमान में एमएनसी के उत्पादों को टक्कर दे रहे हैं। जो राज्य के हित में है।

इसके अलावा सीएम धामी ने केंद्र सरकार की चलाई जा रही स्कीम के संबंध में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।सीएम धामी ने इस दौरान शेर सिंह कार्की विद्यालय को 50 लाख रु की राशि से विस्तार किए जाने, मुवानी महाविद्यालय में रोड डामरीकरण और रामगंगा में मोटर पुल निर्माण किए जाने की घोषणा की।

Advertisement

इस कार्यक्रम में विधायक डीडीहाट विशन सिंह चुफाल, जिलाधिकारी रीना जोशी, एमपी अजय टम्टा, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा, विधायक गंगोलीहाट फकीर राम व अन्य उपस्थित रहे।