Uttarakhand : उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के स्तम्भ कार्यक्रम में जो हरिद्वार रोड़ स्थित होटल में लोक प्रहरी संस्था के द्वारा आयोजित गया। इस कार्यक्रम में मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया।

Advertisement

इस कार्यक्रम में स्वयंसेवी संस्थाओं एवं संगठनों के द्वारा उत्तराखंड के हित में मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा लिए गए फैसलों के लिए उनको सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सम्मान को राज्य की जनता का सम्मान बताया है।

Advertisement

मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अपने क्षेत्र में विशिष्ट काम करने वाले जो लोग है। यह लोग समान को एक दिशा देने का काम करते है। इन व्यक्तियों ने समाज के हित के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने का काम किया है।

सीएम धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को लोक प्रहरी जैसी जो संस्थाएं है। यह संस्थाएं सामाजिक दायित्वों को पूरा तो कर ही रही है उसके साथ राज्य की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन करने में भी अपनी एक बेहद ही अहम भूमिका निभा रही है।

Advertisement

सीएम धामी ने कहा है कि राज्य में लागू किए गए धर्मांतरण कानून, नकल विरोधी कानून आदि विषयों पर हमारी सरकार द्वारा लिए गए फैसलों के वजह से उनको सम्मानित किया गया है। यह जो सम्मान है। यह सम्मान मेरा नही बल्कि राज्य की जनता का सम्मान है।

Post Office Scheme : डेली 333 रु के Invest में मिलेंगे 16 लाख रु, जानिए स्कीम | Good Returns

उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी की तरफ से कहा गया है कि हमारी सरकार उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को लेकर काम कर रही है। सीएम धामी ने कहा कि हम वहा सभी निर्णय लेंगे, तो जनहित और प्रदेशहित के लिए बेहद जरूरी है।

Advertisement