Uttarakhand : उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा मंगलवार को सचिवालय से ऑटोमैटिक नम्बर प्लेट रिकग्निशन सिस्टम (ए.एन.पी.आर) का शुभारंभ किया। ए.एन.पी.आर को परिवहन विभाग द्वारा तैयार किया गया हैं।

Advertisement

ए.एन.पी.आर राज्य के प्रमुख मार्गों में यातायात के नियमों के अनुपालन एवं कर अपवंचन संबंधी प्रकरणों की ऑनलाईन के माध्यम से मॉनिटरिंग की सुविधा होगी।

Advertisement

सीएम धामी ने कहा कि यातायात के नियमों के पालन के नजरिए से यह एक अच्छी शुरूआत है। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा के नजरिए से भी यह एक बेहतर शुरुआत है।

यह कैमरे यानी ए.एन.पी.आर कैमरे लगने से व्यक्ति यातायात के नियमों का पालन भी करेंगे। सीएम धामी ने इस कैमरे के बारे में लोगों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए।

Advertisement

सीएम ने कहा कि अगर कोई यातायात के नियमों का उलंघन कर रहे है, तो फिर इस कैमरे की सहायता से यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों को एसएमएस भी भेजा जाए।

सीएम धामी की तरफ से कहा गया है कि जिस जगह पर ए.एन.पी.आर कैमरे लगाने की आवश्यकता पड़ रही है, उस स्थान का चयन करे। इसके साथ ही वह पर इसकी सुविधा को उपलब्ध कराई जाए।

Advertisement

मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस कैमरे के लगने से जीएसटी विभाग और अन्य विभागों को भी काफी सहायता मिलेगी। इसके साथ ही इससे कर चोरी की रोकथाम भी संभव होगी। इससे जहां चेक पोस्टों पर जाम से निजात मिलेगी, वही आवागमन भी आसान हो जायेगा।

सचिव परिवहन के द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया है और इसके जरिए यह बताया गया है कि मोटर व्हीकल एक्ट, 1988 में संशोधन करते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की तरफ से वाहनों की इलेक्ट्रिक मॉनिटरिंग किए जाने की व्यवस्था की गई है।

Advertisement

उत्तराखंड में प्रदेश की सीमा पर स्थापित सभी चेक पोस्ट को समाप्त कर दिया गया है। उत्तराखंड में इलैक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग की व्यवस्था को लागू करने के लिए पहले चरण में प्रदेश की सीमा पर एएनपीआर को स्थपित करने का प्लान बनाया गया है। जिसके लिए राज्य सड़क सुरक्षा कोष से 4 करोड़ 61 लाख रु की राशि स्वीकृत की गई है।

Women's Day Special: Housewives का देश की GDP में कितना contribution? SBI Ecowrap Report|GoodReturns
Advertisement