Uttarakhand : मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार सरकारी स्कीम के अध्यापकों को हाईटेक बनाने जा रही है। उत्तराखंड सरकार के द्वारा इसके लिए राज्य के लगभग 30,000 प्राथमिक शिक्षकों को टैबलेट बांटने जा रही है। इसके साथ ही सरकार के द्वारा सरकारी विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश को इजाफा करने के लिए एक बेहद ही खास अभियान चलाया जा रहा है उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी 11 अप्रैल को इसकी शुरुआत करेंगे।

Advertisement

सीएम धामी 11 अप्रैल से सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव योजना का शुभारंभ करने जा रहे हैं। इस योजना के तहत छात्रों को सरकारी विद्यालयों में एडमिशन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। वही, प्राथमिक विद्यालयों के 30 ,000 शिक्षकों को टैबलेट बांटा जाएगा।

Advertisement

इस दिन को उत्तराखंड शिक्षा विभाग विद्यालयों में प्रवेशोत्सव के रूप में मनाएगा। राज्य सरकार स्कूलों को सुविधा संपन्न बनाने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही छात्रों के प्रवेश को भी प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रही है।

शिक्षा विभाग इस दिशा में 11 अप्रैल को राजकीय विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी इसकी शुरुआत एक कार्यक्रम के जरिए करेंगे। बनियावाला आवासीय विद्यालय में इसके तहत नए छात्रों को स्कूल में प्रवेश दिलाया जाएगा।

Advertisement

एक बेहद खास बात है कि इस दिन प्राथमिक विद्यालय के लगभग 30,000 हजार शिक्षकों को टैबलेट दिए जाने की भी शुरुआत की जाएगी। इसमें हर प्राथमिक विद्यालयों के अकाउंट में 10 हजार रु की राशि को ऑनलाइन के माध्यम से ट्रांसफर की जायेगी।

Senior Citizens के लिए Fixed Deposit की ये scheme क्यों है बेस्ट | RBI | Good Returns

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत कि तरफ से कहा गया है कि नए शैक्षिक सत्र से छात्रों के प्रवेश को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों को भी इसके लिए निर्देशित किया जा चुका है। इस कार्यक्रम को इसके तहत सभी जिलों और विकास खंडों के साथ सभी विद्यालयों में आयोजित किया जाएगा।

Advertisement