Mukhyamantri Abhyuday Yojana: छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए अन्य जिलों एवं राज्यों में जाना पड़ता है। कई सारे ऐसे छात्र हैं जो दूसरे जिलों में रहकर कोचिंग प्राप्त करने का खर्च नहीं उठा पाते हैं। ऐसे सभी छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का शुभारंभ किया गया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से प्रदेश के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए निशुल्क कोचिंग उपलब्ध करवाई जाती है। इस स्कीम के अंतर्गत विषय विशेषज्ञों के माध्यम से प्रदेश के छात्रों को उनके अपने जिले में यह कोचिंग उपलब्ध करवाई जाती है।

Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से आईएएस, आईपीएस, पीसीएस, एनडीएस, सीडीएस, नीट और जेईई जैसी प्रतियोगिताओं की परीक्षा की तैयारी करने के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आरंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत ऐसे सभी छात्रों को निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी जो इन परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं लेकिन अपनी आर्थिक स्थिति के कारण नहीं कर पाते हैं।

Advertisement

इस योजना के माध्यम से प्रदेश के छात्रों को प्रदेश में ही ऑफलाइन तथा ऑनलाइन माध्यम से प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए कोचिंग प्रदान की जाएगी। जिससे कि उन्हें कोचिंग प्राप्त करने के लिए किसी दूसरे नगर या फिर राज्य में ना जाना पड़े।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से अब वह लोग भी कोचिंग प्राप्त कर पाएंगे जो अपनी आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण कोचिंग नहीं प्राप्त कर सकते थे। क्योंकि सरकार द्वारा यह कोचिंग निशुल्क प्रदान की जाएगी।

Advertisement

इस कोचिंग में विषय विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की कोचिंग प्रदान करने के लिए इस क्षेत्र से जुड़े शिक्षक छात्रों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। अब प्रदेश का प्रत्येक छात्र मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कोचिंग प्राप्त कर सकेगा।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए पात्रता तथा महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। उसके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, मोबाइल नंबर जैसे साधन होने चाहिए।

Advertisement

ज्यादा जानकारी के लिए मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए। इस बेवसाइट का पता है http://abhyuday.up.gov.in/

यहां पर जाने पर सबसे पहले होम पेज खुलेगा। होम पेज पर आपको रजिस्टर नाउ के लिंक पर क्लिक करना होगा। अब आपको परीक्षा का चयन करना होगा। इसके पश्चात आपके सामने इनरोलमेंट फॉर्म खुलकर आएगा। आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, फोन नंबर, ईमेल आई डी, डिवीजन, क्वालिफिकेशन, एड्रेस आदि दर्ज करना होगा। इसके पश्चात आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।

Yogi Government दे रही है Senior Citizen को तगड़ी Pension Scheme, जानें क्या ख़ास | Good Returns
Advertisement

अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको संबंधित जानकारी दर्ज करके अपने अकाउंट को वेरीफाई करना होगा। इस बाद आपको कंफर्म के बटन पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार आप मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे।