नयी दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के बीच ऑयल के दाम बढ़े हैं, जबकि सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है। न्यू यॉर्क में तेल की कीमतों में 1.9 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं स्पॉट गोल्ड के रेट 0.3 फीसदी तक नीचे आ गए। अगले कुछ घंटों तक मार्केट में अनिश्चितता बरकरार रह सकती है। माना जा रहा है कि जब डोनाल्ड ट्रम्प या जो बाइडेन में से किसी एक के विजेता होने के स्पष्ट संकेत नहीं मिलते अनिश्चितता बरकरार रहेगी। राज्यों के शुरुआती नतीजे अनुमानों के अनुसार रहे हैं।
कड़ा है मुकाबला
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में ट्रम्प और बाइडेन के बीच कड़ा मुकाबला। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव ऐतिहासिक होने जा रहे हैं, क्योंकि जो भी जीतेगा उसके सामने एक ऐसे वायरस से लड़ाई में अमेरिका का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी होगी, जो देश में 230,000 से अधिक लोगों की जिंदगी ले चुका है। साथ ही इससे अमेरिका की अर्थव्यवस्था को भी तगड़ा झटका लगा। वैश्विक स्तर पर अगले राष्ट्रपति पर घरेलू मामलों के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन, जीवाश्म ईंधन के उपयोग और एनर्जी ट्रांसिशन के प्रयासों में एक भूमिका निभानी होगी। अपनी प्रेसिडेंसी के दौरान ट्रम्प ने प्रमुख तेल उत्पादकों ईरान और वेनेजुएला के खिलाफ कठोर प्रतिबंधों के जरिए कड़ा रुख अपनाया, जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति को टाइट रही।
अमेरिकी अर्थव्यवस्था में बना रिकॉर्ड
हाल ही में सामने आये डेटा के अनुसार अमेरिकी अर्थव्यवस्था ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 33.1 फीसदी की ग्रोथ हासिल की। ये अमेरिकी अर्थव्यवस्था में रिकॉर्ड है। वहीं कोरोना के चलते देश की अर्थव्यवस्था में 31.4 प्रतिशत की गिरावट आई थी। उससे पहले जनवरी-मार्च में ये 5 प्रतिशत गिरी थी। 2019 की जुलाई-सितंबर तिमाही के 2020 की समान तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था 2.9 प्रतिशत घटी। इसके अलावा 2019 की अप्रैल-जून तिमाही के मुकाबले 2020 की अप्रैल-जून तिमाही में ये 9 फीसदी घटी।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका