नई द‍िल्‍ली: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने इराक के बगदादी हवाई अड्डे पर एयर स्ट्राइक कर ईरान की अल कुद्स फोर्स के टॉप कमांडर मेजर जनरल कासिम सोलेमानी को मार गिराया है। साथ ही इराकी मिलिशिया कमांडर अब महदी अल-मुहंदिस भी हमले में मारे गए। इस हमले में 6 अन्य लोगों की भी मौत हुई है। बता दें कि इस कार्रवाई को जहां अमेरिका ने अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा के लिए रक्षात्मक कार्रवाई करार दिया है वहीं ईरान ने इसे अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद बताया है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयोतुल्लाह अली खमेनई ने सख्त बदला लेने की बात कही है। हेल्थ इंश्योरेंस: 1 अप्रैल से मिलेगा सबसे अच्छा बीमा, जानें फायदे ये भी पढ़ें

Advertisement

कच्‍चे तेल के भाव में 4 फीसदी की तेजी

Advertisement

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की वजह से कच्‍चे तेल के भाव में 4 फीसदी की तेजी आ गई है। बता दें कि अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर पिछले कुछ महीनों से कच्‍चे तेल के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। जानकारी दें कि अक्टूबर 2019 में कच्‍चे तेल का भाव 59.70 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। जबकि नवंबर में यह करीब 63 डॉलर हो गया। इसी तरह दिसंबर में कच्‍चे तेल का भाव 65 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।

Advertisement

भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका
ऐसे में भारत के ल‍िए खतरे की घंटी जल्‍द ही बच सकती है। कच्‍चे तेल के भाव में तेजी की वजह से भारत में महंगाई बढ़ने की आशंका है। दरअसल, कच्चे तेल के भाव बढ़ने की वजह से हमें दूसरे देशों से इसे खरीदने पर खर्च अधिक करना पड़ता है और चालू खाता घाटा भी बढ़ जाता है। कच्‍चे तेल के भाव में उछाल की वजह से रुपये पर भी दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में भारत को तेल खरीदने पर अधिक डॉलर खर्च करने पड़ते हैं।

Advertisement