US Fed : अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को एक बार फिर से बेंचमार्क उधार दर (लेंडिंग रेट) बढ़ा दी। अमेरिकी फेड ने हाई इंफ्लेशन (महंगाई) को रोकने और कमर्शियल बैंकिंग सेक्टर में और उथल-पुथल को रोकने के बीच संतुलन बनाने के लिए ऐसा किया है। फेड ने एक बयान में कहा कि दरों में 0.25 फीसदी की वृद्धि की गयी है, जितनी की उम्मीद की जा रही थी। इसने दो दिवसीय पॉलिसी बैठक के अंत में ब्याज दर लक्ष्य को 4.75 और 5 प्रतिशत के बीच बढ़ा दिया।
फेडरल ओपन मार्केट कमेटी का फैसला
नीति-निर्धारक समिति फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) ने कहा कि मुद्रास्फीति को नीचे लाने के लिए कुछ एडिश्नल नीतिगत फैसले बेहतर हो सकते हैं। इस बार दरों में की गयी वृद्धि फरवरी में की गयी वृद्धि के बराबर ही है। इसके साथ ही यूएस फेड ने लगातार नौवीं बार दरों वृद्धि कर दी है। फेड ने बुधवार को अपने आर्थिक अनुमानों को भी अपडेट किया है। इसने दिसंबर में अपने 2023 जीडीपी ग्रोथ अनुमानों को थोड़ा कम करके 0.5 प्रतिशत से 0.4 प्रतिशत कर दिया। हालांकि फेड ने इस साल के अंत में बेंचमार्क दर के लिए मेडियन प्रोजेक्शंस में कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि इसने मुद्रास्फीति बढ़ने की संभावना जताई।
महंगाई को हराने के लिए यूएस फेड की कोशिश
बुधवार का फैसला मुद्रास्फीति से निपटने के लिए फेड के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है, जो कीमतों में बढ़ोतरी को कम करने के लगातार प्रयास के बावजूद नीति निर्माताओं के लॉन्ग टर्म वार्षिक टार्गेट दो प्रतिशत से अधिक है। फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने बुधवार को दोपहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुद्रास्फीति को दो प्रतिशत तक वापस लाने के लिए एक लंबा रास्ता तय करना है और यह मुश्किल रास्ता होने की संभावना है।
सिलिकॉन वैली बैंक संकट
फेड ने इससे पहले अपनी पिछली दर घोषणा में चेतावनी दी थी कि सिलिकॉन वैली बैंक (एसवीबी) के बंद होने से होने वाली बैंकिंग उथल-पुथल परिवारों और बिजनेसों के लिए क्रेडिट की उपलब्धता को प्रभावित कर सकती है, और आर्थिक गतिविधि, नौकरियों और मुद्रास्फीति पर दबाव डाल सकती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग